शिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

VIDEO: ग्राम पंचायत लोधिया सरपंच टैंकर व्यवस्था कर बुझा रहे ग्रामीणों की प्यास

बरमकेला:- बरमकेला अंचल के कई गांव में इन दिनों पेयजल संकट बनी हुई है, जिसका स्थाई समाधान नहीं हो पाने के कारण ग्रामीण टैंकर के पानी से प्यास बुझाने को विवश है। ग्राम पंचायत लोधिया में जलस्रोत सुख गया है।

देखे वीडियो

ऐसे में अब लोगो का जीवन पूरी तरह से टैंकर के पानी पर आश्रित हो गया है। पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए ग्राम पंचायत लोधिया के सरपंच प्रवीण (गुड्डू) ने गंभीरता से लिया और ग्रामीणों के लिए पानी टैंकर व्यवस्था कर रोज 10 से 12 टैंकर पानी लाकर लोगो के घरों तक पहुंचाया जा रहा है।

जिससे ग्रामीण अपनी प्यास बुझा रहे है। सरपंच के द्वारा हर साल गर्मी माह में पानी की सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत लोधीया के युवा सरपंच प्रवीण गुड्डू सारथी हमेशा से जन सेवा में आगे रहते हैं, और अपने ग्राम पंचायत वासियों के हर सुख दुख में हमेशा खड़े रहते है, जिससे लोग उन्हें बहुत पसंद व उनकी काफी सराहना करते हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 2.3 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button