राजनीतिसामाजिक

भीखमपुरा में विशाल लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ,सैंकड़ों कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल

सरिया: केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूर्ण होने के मौके पर भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत सरिया के भीखमपुरा में रायगढ़ विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें केन्द्र की मोदी सरकार के योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से चर्चा किया गया और उनका सम्मान किया।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 30 मई से 30 जून के बीच लगातार एक महीने तक जनता से सीधे सम्पर्क स्थापित करने विभिन्न कार्यक्रम कर रही है ।
इसी क्रम में गौशाला भीखमपुरा में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में आए ग्रामीण लाभार्थियों से योजनाओं से मिले लाभ व उनकी जीवन में आए परिवर्तन पर चर्चा किया गया।
कार्यक्रम स्थल पे मुख्य अतिथि का जैसे ही आगमन हुआ जगन्नाथ पाणिग्राही के अगुवाई में कैलाश पण्डा,परदेशी प्रधान,चूड़ामणि पटेल,सेवक पटेल,गजपति डनसेना, जुगल अग्रवाल,शुकदेव दुआन, राधाकांत देहरी एवं अन्य लोगों के द्वारा करमा नृत्य,फटाके,फूल माला से भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने मोदी सरकार के कार्यो का किया बखान

केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीबी को हटाया है गरीब को नहीं। नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कहा था कि न हम भ्रष्टाचार करेंगे और ना ही भ्रष्टाचार करने वालों को छोड़ेंगे। लिहाजा उनके विगत 09 वर्षो के शासनकाल में उन पर कोई एक भी भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध नहीं कर सकता है उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार दोपहर भीखमपुरा में ‘लाभार्थी सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कही।
श्री नितिन नवीन ने ईडी सीबीआई के संदर्भ में कहा कि जिसके पास में कालेधन होगी उसी के पास तो ईडी सीबीआई जैसे जांच एजेंसियों का छापे पड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने देश को कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने कोविड शील्ड और को-वैक्सीन जैसे देशी टीका से मदद की है।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना,आयुष्मान भारत,स्वनिधि और कई अन्य योजनाओं ने महामारी के समय में सबसे जरूरतमंद और दलित नागरिकों को जीवित रहने में मदद की।
उज्ज्वला,हर घर जल,स्वच्छ भारत और 20 लाख करोड़ रुपये के कोविड राहत पैकेज जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए श्री नितिन ने कहा कि इन फैसलों से अर्थव्यवस्था को मदद करने के अलावा कृषि और बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उत्थान में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी कड़े और समय पर निर्णय लेने से नहीं कतराते हैं और इसके परिणामस्वरूप भारत ने आज शत प्रतिशत टीकाकरण हासिल कर लिया है जबकि अधिकांश विकसित देश अभी भी पिछड़ रहे हैं।भगवान राम का मंदिर निर्माण करवाया,हम विश्व गुरु की ओर अग्रसर है. स्टार्टअप और स्टैंडअप योजना से देश की युवा अपने पैरों खड़ा है,किसान सम्मान निधि व अन्य मूलभूत सुविधाओं का रूपया सीधे हितग्राहियों के खातों में जा रही है.जनधन खाता खुलवा कर आम आदमी को बैंक से जोड़ा है. देश नई दिशा की ओर बढ़ रहा है विकास की राजनीति हो रही है. देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई तय: जगन्नाथ पाणिग्राही

सम्मेलन को विशेष जनसंपर्क अभियान के रायगढ़ लोकसभा के सह प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही ने भी संबोधित किया और कहा कि भरी दुपहरी,तपती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद विशाल संख्या में आप लोगों की उपस्थिति इस बात का द्योतक है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है।कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर है.दिन ब दिन बड़े-बड़े घोटाले व तुष्टीकरण के मामले खुलासे हो रहे है। महिला अत्याचार में यह प्रदेश नंबर वन पर है. प्रदेश की हालात इतनी बदतर हो गई है कि बिना कमीशन का कोई भी काम नहीं हो रहा है।

इन्होंने भी किया सम्मेलन को संबोधित

सम्मेलन को प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह,विधानसभा प्रभारी रत्थूलाल गुप्ता,विजय अग्रवाल,गुरूपाल सिंह भल्ला,विवेक रंजन सिन्हा,विपिन उपवेजा,उमेश अग्रवाल,सुभाष पाण्डेय,आलोक सिंह ने भी संबोधित किया और भूपेश सरकार पर जमकर बरसे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही तथा आभार प्रदर्शन सारंगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान ने किया।

मंच पर रही इनकी मौजूदगी-

रामप्रताप सिंह,अनुराग सिंहदेव, कृष्णा राय,निर्मल सिन्हा,श्रीकांत सोमावार,मुकेश जैन,कैलाश पण्डा,परदेशी प्रधान,चूड़ामणि पटेल, राधामोहन पाणिग्राही,ज्ञानु गौतम,पवन शर्मा,मनोज प्रधान,अरविंद खटकर,डिग्रीलाल साहू,डोलनारायण नायक,सुकलाल चौहान एवं अनुपम पाल।

61 लोगों ने छोड़ा कांग्रेस का दामन भाजपा में हुए शामिल

अजय पटेल,भावेश स्वर्णकार, परशुराम सिदार,पंकज मेहर,भीम मेहर,तिलोत्तमा साव,मथुरा साव,धनमती साव,ललीता राणा,सेवती पात्रे,मालती राणा,भानुमती साव, सुन्दर बाई साव,समारी साव,सुमित्रा साव,सावित्री साव,राधिका साव, उर्मिला साव,सीता शर्मा,गीता साहू, चतुर्भुज प्रधान,श्याम सुंदर प्रधान,बलराम नायक,भीम सिदार, सुरेन्द्र सिदार,विकास प्रधान,कैवल्य प्रधान,सुन्दरलाल साव,अमर यादव राजाराम सिदार कन्हैया चौहान,गौरांग प्रधान,अक्रुर प्रधान,चैतन प्रधान,गौतम प्रधान,बिहारी देहरी,सुरेश प्रधान, दुलामणी प्रधान,जगन्नाथ प्रधान,उमेश प्रधान,राजा साव,वकील प्रधान, नरसिंह प्रधान,सागर प्रधान,भक्त सेठ,भगतराम यादव,गरीब विशाल, सुभाष साहू,दुखू साहू,विद्याधर यादव,अमित साहू,दीपक यादव,निताई यादव,परखित चौहान,धनेश्वर चौहान,राजेश भाट,सूरज सारथी,सेतकुमार सारथी,राकेश प्रधान,राजेश प्रधान एवं हरिहर प्रधान ने स्थानीय विधायक प्रकाश नायक के दुर्नीति से आहत होकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर सदस्यता ग्रहण की है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button