राजनीतिसामाजिक

सर्वे में हिस्सा लेने वालों का आभार- अनिका विनोद भारद्वाज


सारंगढ़। कांग्रेस नेत्री और जिला पंचायत सदस्य अनिका विनोद भारद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राईजिंग पोल में हिस्सा लेने वाले सभी अंचल वासियों को आभार ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि बीते दिनों राईजिंग पोल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर, जिला स्तर, लोक सभा स्तर समेत विधानसभा स्तर पर सर्वे कराया गया था। सर्वे कई प्रकार के थे जैसे प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी ? सारंगढ़ में किस दल का विधायक चुनकर आएगा ? कौन सा दावेदार प्रभावी होगा ? इस तरह से अनेकानेक सवालों के साथ राईजिंग पोल सोशल मिडिया के द्वारा आम जनता के हांथो तक पहुचा जिसमें अंचल वासियों ने खुले दिल के साथ कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस के दावेदारों पर मुहर लगाई। सभी प्रकार के सर्वे में कांग्रेस के दावेदारों को जहां बढ़त मिली वहीं दावेदारों पर किये गए व्यक्तिगत सर्वे में भी अन्य विकल्प निकलकर सामने आए। प्रदेश में माननीय भुपेश बघेल जी के शानदार कार्यकाल का ही नतीजा है कि जनता अब कई विकल्पों के साथ अपना किमती वोट दे रही है। विधानसभा स्तर पर राइजिंग सर्वे में जिस प्रकार से सभी दावेदारों को जनता ने वोट किया जहां जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज ने जनता एवम कार्यकर्त्ता का जताया आभार ।
गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले राइजिंग पोल द्वारा ऑनलाईन बोटिंग कराया गया जिसमें कांग्रेस के चार लोगों का नाम विधायक उत्तरी जांगडे, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी घनश्याम मनहर, जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज और जिला पंचायत सदस्य विलास सारथी को वोट की अपील वाला सर्वे हुआ और इसमें अनिका भारद्वाज को जनता ने अधिक मत दिए और कुल मिलाकर कहना चहिए की जनता ने कांग्रेस को ही मतदान किया जिसे जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि जो सर्वे हो रहा है जहां एक ओर राहुल गांधी जी और नरेंद्र मोदी जी के नाम, दूसरा भूपेश बघेल जी और रमन सिंह जी, तीसरा कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगडे ,भाजपा, बसपा और आप पार्टी चौथा उत्तरी जांगडे, घनश्याम मनहर, अनिका भारद्वाज और विलास सारथी और अंतिम उत्तरी जांगडे, बिनोद भारद्वाज, घनश्याम मनहर आदि ऑनलाईन वोट राइजिंग पोल द्वारा किया गया सभी में कांग्रेस को ही बढ़त मिली उक्त बातें जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज ने प्रेस को बताया और साथ ही वोटिंग करने वालों का आभार जताया और धन्यवाद भी ज्ञापित की साथ ही जनता से अपील की कि इसी तरह कांग्रेस पर भरोसा रखे और कांग्रेस को ही समर्थन करें अपना अमुल्य समय दिया उसके लिए जनता का हार्दिक आभार उक्त बातें कांग्रेस नेत्री अनिका विनोद भारद्वाज के द्वारा कही गई।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button