
पुसौर। विश्व आदिवासी दिवस पर हर साल कि भांति इस वर्ष भी बड़े धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस महापर्व का आगाज सर्व आदिवासी समाज के देवी देवता पूजा पाठ एवं आदिवासी समाज के महापुरुषों चित्रों में माला कर एक विशाल रैली मंडी प्रांगण से होते हुए बोरोडीपा चौक बस स्टैंड चौक बाजार चौक और मुख्य गली से कार्यक्रम स्थल पहुंचे यहां पर आदिवासी समाज के वक्ताओं ने बताया कि जल,जंगल, जमीन के हम संरक्षक हैं हम आदिवासी भाई बहन प्रकृति के सच्चे सेवक है और इनका कहना था कि शिक्षा प्रति सभी साथी अधिक ध्यान देवे ताकि समाज में उन्नति की ओर अग्रसर हो ।

समाज की और से प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया प्रशासनीक सेवा में चयनित विद्यार्थियों व सरकारी नौकरी में नव नियुक्त अभियार्थी का भी सम्मान किया गया व संस्कृति कार्यक्रम किया गया इसमें बच्चें युवा महिलाएं व बुजुर्ग ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया अंत में सर्व आदिवासी समाज की ओर से सभी साथियों का आभार व्यक्त किया गया साथ ही इस कार्यक्रम में मीडिया साथियों का आभार किया गया।

इस सफल आयोजन करने में मुख्य रूप से गुणमनी भोय, सुशील भोय जयशंकर सिदार ,मोतीलाल सिदार , शिलन सिदार ,सुखराम सिदार ,वरुण सिदार भुवनेश्वर सिदार, वीर सिंह सिदार, अलेख सिदार,कार्तिकराम सिदार, नीलांबर नेताम,सुश्री दिजोरी सिदार,नीलांबर सिदार, सोभित सिदार, कैलाश पोर्ते,विवेक सिदार ,संगीत केरकेट्टा ,हीरालाल सिदार इनकी भूमिका सराहनीय रही।







