
रायगढ़ जिला मुख्यालय में 5000 से अधिक संख्या में आदिवासी आक्रोश रैली में हुए शामिल
नगर पालिका निगम ऑडिटोरियम में आदिवासी समाज संगोष्ठी के दौरान जिला के प्रत्येक सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा करने पर सर्व आदिवासी समाज ने दिया जोर

मणिपुर घटना एवं मध्यप्रदेश पेसाब काण्ड के विरोध में काली पट्टी लगा निंदा करते हुए रैली में नारे लगे
रायगढ़:- छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज व छत्तीसगढ़ अजजा शास.सेवक विकास संघ जिला रायगढ़ के बैनर तले 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को रायगढ़ में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया समय 10:00 बजे सुबह रामलीला मैदान में पांच हजार से अधिक की भीड़ में एकत्रित हुए छत्तीसगढ़ सर्वाधिक आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष द्वारा बिरसा मुंडा और बाबा भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया और उत्साह और ऊर्जा के साथ नारों के साथ विरोध रैली निकाला गया जो रामलीला मैदान घड़ी चौक शक्ति गुड़ी चौक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक सुभाष चौक होते हुए चक्रधर चौक पहुंचे चक्रधर चौक में राजा चक्रधर सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर विशाल रैली अंबेडकर मूर्ति के पास पहुंचा और अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के संघर्षों को याद किया गया इसके पश्चात अपनी ज्ञापन सौंपने के लिए विशाल विरोध रैली हजारों की भीड़ में कलेक्ट्रेट की ओर आगे बढ़े ।

जिसमें सर्व आदिवासी समाज रायगढ़ की अपनी 14 सूत्रीय मांगों के साथ राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के प्रमुख बिंदु क्रमशः वर्तमान में मध्यप्रदेश के पेशाब कांड तथा मणिपुर के महिलाओं के रेणित अत्याचार की पुनरावृत्ति ना हो पाए ,बस्तर संभाग की नक्सल समस्या पर स्थाई समाधान शांति व्यवस्था कायम किया जाए, छत्तीसगढ़ में 32% आरक्षण लागू किया जाए तथा पदोन्नति में आरक्षण तत्काल लागू करें आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाए वर्षों से लंबित बैकलॉग पदों पर भर्ती किया जाए।,वन अधिकार कानून 2006 के तहत समुदायिक वन संसाधनों को मान्यता देकर उनका प्रबंधन एवं नियंत्रण ग्रामसभा को सौंपा जाए।, देश में खनिज उत्खनन हेतु जमीन अधिग्रहण के जगह जमीन लीज पर लिया जाए जमीन मौलिक मालिक को शेयर होल्डर बनाया जाए गौण खनिज जैसे रेत मिट्टी मशरूम का पूर्ण अधिकार ग्रामसभा को दिया जाए।, फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारी शासकीय सेवक एवं जनप्रतिनिधियों को तत्काल बर्खास्त कर दंडात्मक कार्रवाई कर उनकी संपत्ति को जप्त किया जाए।

छात्रवृत्ति योजना में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बालकों का निर्धारण किए गए सीमा 250000 को तत्काल समाप्त कर 8 लाख किया जाए 9/पांचवी अनुसूची छठी अनुसूची अनुसूचित क्षेत्र के स्वशासन प्रणाली संविधान का पालन कराया जाए संविधान सभा सदस्य रहे बहुमुखी प्रतिभा के धनी रंग घूम के जयपाल सिंह मुंडा को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए इसके पश्चात ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट नगर निगम रायगढ़ पहुंचे । ऑडिटोरियम में भी सभी आदिवासी अपना आक्रोश जाहिर किया और जिला के सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी तय करने की पर एकजुटता दिखाई पड़ा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदरणीय यशवंत राज सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज रायगढ़ की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरूआत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री डॉक्टर आनंद मसीह लकड़ा, विशिष्ट अतिथि शिव कुमार कंवर सर,फादर रोमानुस कुजूर, रोहित सिदार,फादर रंजीत किस्पोट्टा,फगुलाल सिदार, उचित राम सिदार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत गुलदस्ता के साथ फागुलाल सिदार अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ रायगढ़ के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता रहे मुख्य अतिथि आदरणीय आनंद मसीह, स्व.लखीराम मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के द्वारा सदन को संबोधित किया गया जिसमें 42 जनजाति के सभी लोगों को एक होकर संघर्ष करने की बात कही और अपनी मांगों को मुखरता के साथ अंजाम तक पहुंचाने के लिए पथ प्रदर्शन किए साथ ही साथ शासकीय कर्मचारियों को पे बैक टू सोसाइटी के लिए मार्गदर्शन कर प्रोत्साहित किए आज की महासभा की अध्यक्ष उद्बोधन के लिए कार्यक्रम के अध्यक्ष आदरणीय यशवंत राज सिंह ने सभा को संबोधित किया जिसमें देश के आदिवासियों किए जा रहे अत्याचार उत्पीड़न और संवैधानिक अधिकारों से वंचित कर जल जंगल जमीन से बेदखल किया जा रहा है।

इस पर सरकार पर नाराजगी जताई और अपनी बातों को मुखरता के साथ रखें और सरकार को अगाह किया अगर इसी तरह आदिवासियों पर शोषण होता रहे अत्याचार होता रहे तो आदिवासी समाज इसके लिए रोड पर रोड की लड़ाई लड़ेगी और आदिवासियों के हक दिलाकर रहेगी इसी तरह तमाम पहलुओं पर अपनी बात स्पष्ट किए और संबोधन किया। इसके पश्चात दसवीं में और 12वीं में 80% से ऊपर पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और खेल जगत में अपने हुनर का परिचय दिए छात्र-छात्राओं सीजीपीएससी में चयन हुए छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो दिया गया इसमें अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी को प्रशास्त्री पत्र देकर उसकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया गया। आभार उद्बोधन के लिए आदरणीय इनोसेंट कुजूर प्रांतीय सचिव आदिवासी छत्तीसगढ़ के द्वारा समापन उद्बोधन किया गया।जय जोहार जय आदिवासी।
मीडिया में उक्त जानकारी बिनेश भगत वि.ख. अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ अजजा शास.सेवक विकास संघ रायगढ़ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी किया हैं।






