संगठनसम्मानसामाजिक

बरमकेला मंगल भवन में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बरमकेला:- बरमकेला में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली सभी आदिवासी रैली में शामिल होकर एकता का परिचय दिया। सज धज कर आतिशबाजी करते हुए मंगल भवन बरमकेला से सुभाष चौक होते हुए बस स्टेशन अटल चौक इंदिरा चौक जनपद पंचायत कार्यालय से मंगल भवन तक विशाल रैली निकाली गई। आदिवासियों द्वारा हाथों में तीर कमान लिए थिरकते नजर आए महिलाएं भी पीछे नहीं रही वह भी आदिवासी नृत्य करती दिखाई दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर महेंद्र कुमार सिदार, अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल सहित भारी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। आदिवासियों ने बूढ़ादेव बिरसा मुंडा व अपने कुल देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को आगे गति देते हुए छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम स्थल में घुड़का नाचा सहित विभिन्न आदिवासी नृत्य, हास्य व्यंग, कविता, लोकनृत्य, अभिभाषण प्रस्तुत किया गया। आदिवासी अपने हित के लिए आवाज उठाने को जाग उठा इस रैली और कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव तक संदेश पहुंच चुका है अधिकार क्या है कर्तव्य क्या है आप किस प्रकार मुख्यधारा से जुड़ सकें।

मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार सिदार डिप्टी कलेक्टर, पी एल सिदार अधीक्षण अभियंता विशिष्ट अतिथि, रामलाल सिदार,रोहित सिदार ,लाकेश्वर श्याम, ऋषिकेश भोई, प्रभु नारायण खलखो, गजेंद्र सिंह सिदार, पुष्पराज सिंह बरिहा, मंगल सिदार, श्रीमती निंद्रा सिदार, सरिता सिदार, श्रीमती संध्या सिदार, कोलामनी, उमा देवी, विजय,पुष्पा सिदार, तेज, राम कुमार सिदार, टीकाराम भोई, भागीरथी मलिक, रूपराम सिदार, गणेश, पदुम सिदार, संतोष कुमार, अजय कुजूर हिरवानी

विजय सिदार, सुरेंद्र, घनश्याम भोई, मोहर सिंह बरिहा, लोचन सिंह सिदार, जीत राम भोई, संजय तिर्की, पंचराम सिदार, भागीरथी, पुरुषोत्तम, श्रीराम, सुमन कुमार, मींज, सरिता सिदार, जयंती भगत, अनीता उराव,डाली सिदार, संतोषी पैकरा, श्यामा सिदार, आयलीन मिंज, बबीता सिंह, दीप्ति किंडो, सांता, एस्थर, भगत कांति सिदार, प्रेमलता, राजकुमारी मलिक, प्रियंका मलिक, गणेशी बाई सहित भारी संख्या में समाज के सभी प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button