शिक्षासामाजिक

बिसाहू दास महंत जी गांधीवादी सच्चे जनसेवक थे: राकेश महंत,45 वे पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि सभा , फल वितरण तथा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

पुलकित दास महंत

शक्ति( समाचार) जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के 45 वे पुण्यतिथि के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकत्त्व में कचहरी परिसर शक्ति में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद चौबे एवं अधिवक्ता राकेश महंत ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया । श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता चौबे ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को महान व्यक्तित्व के धनी बताया। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं आवश्यकता अनुसार दवा प्राप्त किया ।

इससे पूर्व सुबह 9:00 बजे मातृ शिशु अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में श्रद्धांजलि सभा एवं मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां अधिवक्ता राकेश महंत एवं सीएमएचओ सूरज सिंह राठौर तथा बीएमओ एन के सिदार ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों नागरिकों, ग्रामीणों एवं अधिकारी ,कर्मचारियों द्वारा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण किया गया तथा उपस्थित जनों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद, सच्चे गांधीवादी जनसेवक ,गरीबों के मसीहा ,हसदेव बांगो बांध परियोजना के पैरोकार, निस्वार्थ भाव से जनसेवा के काम करने वाले सच्चा नेता बताया ।

कार्यक्रम में सीएमएचओ शक्ति सूरज सिंह राठौड़ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर शक्ति नंदकिशोर सिदार जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद चौबे अधिवक्ता संघ शक्ति के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह बनाफर प्रदेश महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अलका जयसवाल अधिवक्ता संघ शक्ति के कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल अधिवक्तागण रथ राम पटेल दादू चंद्रा प्रमोद पांडे संतोष अग्रवाल धर्मेंद्र सोन, रामजी थवाईत, मनोज अग्रवाल, सुरित राम चंद्रा, डॉक्टर टीकाराम कुर्रे ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेश जिला शक्ति, युवा नेता दिनेश बरेठ ,निर्मल जयसवाल, बिसाहू बरेठ, भगत रामसाहू ,रमेश बरेठ, गोविंद केवट, विक्रम यादव, राधेश्याम साहू ,भगवान दास महंत, गेंद राम खूंटे, अमृत अंचल ,गुड्डू श्रीवास ,रामगोपाल थवाईत, घासियादास महंत, फिरत राम बरेठ, अर्जुन यादव ,पूर्णिमा पटेल जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवा दल जिला जांजगीर चांपा, राम नारायण पटेल ,डॉक्टर जी बी सिंह चिकित्सा अधिकारी शक्ति ,डॉक्टर संतोष सोनी, स्टाफ नर्स नीलिमा चंद्रा, एमएलटी हितेश्वर सिदार , छोटू दास महंत प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल छत्तीसगढ़ रामू जायसवाल धनेश्वर जयसवाल
सहित अन्य पत्रकार गण नागरिक गण ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button