
रायगढ़ डीएफओ स्टायलो मंडावी रही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
प्रतियोगिता में बीएड द्वितीय वर्ष के लक्ष्मण साव प्रथम व पायल अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
रायगढ़। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में गो ग्रीन थीम पर पर्यावरण व स्थायी ऊर्जा संरक्षण और संवर्धन पर छात्रों में जागरूकता एवं छिपी प्रतिभाओं को मुखर होने के उद्देश्य से दिनांक 10,11, व 12 अगस्त 2023 को तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन प्रतियोगिता स्वरूप किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 10 अगस्त 2023 को प्रथम दिवस गो ग्रीन थीम पर आधारित रिसाइक्लिंग वेस्ट मटेरियल सस्टेनेबल एनर्जी प्रोजेक्ट कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा सर जी, डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल मैम जी के सरंक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी के मार्गदर्शन व कार्यक्रम प्रतियोगिता प्रभारी प्रो भारती जसवानी के नेतृत्व किया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व निर्णायक के रूप सुश्री स्टायलो मंडावी डीएफओ रायगढ़ थी।वहीं विशिष्ट अतिथि निर्णायक के रूप में डॉ प्रीति तन्ना टॉक सहायक प्राध्यापक कॉमर्स व रासेयो महिला इकाई कार्यक्रम शासकीय पी डी कॉमर्स कॉलेज रायगढ़ व श्री बी .एन पटेल सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र शासकीय पीडी कॉमर्स कॉलेज रायगढ़ थे। अतिथियोँ ने सर्वप्रथम प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं के मॉडल प्रोजेक्ट का क्रमश अवलोकन कियाऔर छात्रों को सबासी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रायगढ़ डीएफओ सु श्री मंडावी द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया ।स्वागत अभिनंदन कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाए पुष्प गुलदस्ते भेंट कर एवं अतिथियों के माथे पर तिलक चंदन से किया गया । बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र अध्यापिकाओं ने स्वागत अभिनंदन गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी।स्वागत उद्बोधन में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रायगढ़ के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने गो ग्रीन थीम बेस्ड रिसाइक्लिंग वेस्ट मटेरियल
उपयोगी वस्तुओं के निर्माण और स्थाई ऊर्जा पर विस्तार से प्रकाश डाला। गार्जियन एंड गाइड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा व कॉलेज के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की।

शासकीय पी डी कॉमर्स कॉलेज रायगढ़ व श्री बी .एन पटेल सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र शासकीय पीडी कॉमर्स कॉलेज ने कहा कि सभी बच्चों ने बहुत बढ़िया प्रस्तुतिकरण किया है।विशिष्ट अतिथि निर्णायक के रूप में डॉ प्रीति तन्ना टॉक सहायक प्राध्यापक कॉमर्स व रासेयो महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी शासकीय पीडी कॉमर्स कॉलेज रायगढ़ ने कहा कि सभी बच्चों ने बहुत मेहनत और सूझ बूझ से थीम पर आधारित मॉडल तैयार किया है ।बहुत ही प्रशंसनीय है। मुख्य अतिथि रायगढ़ डीएफओ सुश्री स्टायलो मंडावी ने गो ग्रीन थीम पर केंद्रित रिसाइक्लिंग वेस्ट मटेरियल सस्टेनेबल एनर्जी प्रोजेक्ट पर अपनी सारगर्भित उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है सभी की प्रोजेक्ट में मेहनत दिख रही है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तरीय टॉपिक है जिस रायगढ़ के जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहाडेरा में मॉडल प्रोजेक्ट कंपीटीशन और चर्चा अपने आप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह आयोजन करने के लिए आयोजक संस्था को बहुत बहुत बधाई देती हूं।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तुओं का बहुत सुरक्षित तरीके से उपयोग करना चाहिए जिससे हम ऊर्जा को संरक्षित रख सकतें हैं। जिससे हमारे अगली पीढ़ी उसका उपयोग कर सके।हमारा प्रयास प्रकृति को संरक्षित और संवर्धित करना होना चाहिए। आभार व्यक्त संस्था के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा ने किया वही मंच संचालन प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी ने किया।कार्यक्रम प्रतियोगिता में जी जी इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के नर्सरी से बारहवीं कक्षा के बच्चों एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया उन्होंने रिसाइक्लिंग वेस्ट मटेरियल सस्टेनेबल एनर्जी प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत किया ।

इस प्रतियोगिता में क्लास वन से लेकर फाइव वर्ग तक प्रथम स्थान रवनीत व द्वितीय स्थान अंकित सिदार ने प्राप्त किया क्लास सिक्स से एट वर्ग से प्रथम स्थान प्राची साहू व द्वितीय स्थान मालंजन कुमार ने प्राप्त किया। क्लास नाइन से ट्वेल्व वर्ग तक प्रथम स्थान प्रगति गुप्ता द्वितीय स्थान विवेक साव ने प्राप्त किया वही कॉलेज बीएड द्वितीय वर्ष से प्रथम स्थान सरोज साव व द्वितीय स्थान पायल अग्रवाल ने प्राप्त किया।

स्थान प्राप्त सभी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों निर्णायक,संस्था के चेयरमैन डायरेक्टर,प्राचार्य द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों निर्णायक मंडल को चेयरमैन श्री शिरीष सारडा सर जी व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल मैम जी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग से श्री आर के सारथी,जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन विवेक कांबले ,नरेंद्र प्रधान,विद्यानंद पटेल, सीता राम कैवर्त,केशव पटेल, भारती जशवानी, सुजाता दाश,शरद पंडा,भरत सिदार अरूण कुमार गुप्ता,वीरेंद्र ठेठवार, यमन पटेल, मयंक डनसेना,अंजु पटेल, प्रीति नंदे, नमीता पटेल,अनुपमा गुलाब कुमारी पटेल, दीक्षा प्राधन एवं जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल स्टॉफ से श्रीमती शांति महंत,प्रतिभा पटेल, प्रीति सोनी,टिकेश्वरी साहू,सीमा प्रधान,रोशनी यादव, तथा छात्र छात्राओं को उपस्थिति रही।






