
रायगढ़ :- कोरोना लहर व 03 साल के बाद एक साथ मिलकर आजादी का पर्व को शास.उ.माध्य.वि.तिलगा के छात्र-छात्राओं सहित समस्त स्टाफ ने पूरे ध्वज सलामी, परेड,प्रभात फेरी रैली गांव की गलियों में भारत माता की जय, वंदेमातरम, जय जवान जय किसान, महात्मा गांधी अमर रहे,जवाहर लाल नेहरू अमर रहे, भगत सिंह अमर रहे,सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे, सहित राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झण्डा ऊंचा रहे हमारा नारा की गूंज के साथ तिलगा गांव की गलियां गुंजयमान रही।

आज प्रातः 7:30 बजे समस्त पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत के प्रथम नागरिक अमृत लाल निषाद (सरपंच तिलगा) एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष शाला विकास समिति व संस्था के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर फूल माला पहना पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया।उसके पश्चात सरपंच अमृतलाल निषाद अध्यक्ष शाला विकास समिति श्रीमती कविता बेहरा द्वय द्वारा ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के साथ ही साथ परेड (मार्च पास्ट) ध्वज सलामी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

तत्पश्चात तिरंगा झण्डा लेकर ड्रम बैंड के साथ गांव गली हेतु प्रभात फेरी निकली गयी इसी दौरान पंचायत भवन में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण व उपस्थित नागरिकों व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अमृत सरोवर मिट्टी शपथ योजना के तहत हाथों में मिट्टी लेकर शपथ ग्रहण किया गया और पुनः हाथों की मिट्टी एकत्रित कर जिला व जिला से राजधानी दिल्ली पहुंचे जाने की जानकारी दी गयी एवं प्रभातफेरी गांव की गलियों से होते हुए अमृत सरोवर योजना कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बस्ती के अंतिम छोर पर स्थित विशाल तालाब तक रैली को ले जाया गया ।

जहां पंचायत द्वारा ध्वज पूर्व ही फहराया जा चुका था उसके पश्चात रैली नारा लगाते हुआ शाल प्रांगण पहुची व रैली को समाप्त किया गया। व पंचायत द्वारा प्राथमिक/माध्यमिक/शास.उ.माध्य.,वि.के समस्त छात्र-छात्राओं को प्रसाद स्वरूप सेव् बूंदी दिया गया।
सांस्क्रतिक कार्यक्रम का शुभारंभ 12वी की छात्रा ज्योति साव,एवं
नजर धूम-धाम,हर्षोल्लास व सांस्क्रतिक कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया।

संस्था प्राचार्य श्री दिनेश कुमार अग्रवाल द्वारा प्रति वर्ष की भांति सत्र 2023 के वार्षिक परीक्षा परिणाम में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्रो में क्रमशः कक्षा 9वी से कु.दीक्षा साव,कक्षा 10वी से कु.ज्योति साव,कक्षा 11वी से कु.चंद्रकांती यादव, कक्षा 12वी से साधना चौहान को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया इस दौरान मंच संचालन कर रहे चन्द्रशेखर वैष्णव द्वारा संस्था के बालक छात्रों को भी पढ़ाई मेंकठिन परिश्रम कर वर्तमान सत्र 2023-24 में प्रथम स्थान आकर सम्मान प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती दीपा चौहान, परेड प्रभारी चूड़ामणि श्रीवास, छायांकन प्रभार का दायित्व मिनकेतन खण्डेयत ने निभाया। एवं प्राचार्य की अनुमति से व्याख्याता कमल कुमार पटेल द्वारा आभार एवं कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

संपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था परिवार से व्याख्याता बिनेश भगत, एलिजाबेथ तिरकी, पद्मावती दीवान,प्रेमदान एक्का,लेवन्त चौधरी, वोमिका नायक,श्रीमती भगवती कंवर, Ms प्रधानपाठक माधुरी केरकेट्टा, Ps प्रधानपाठक, तीजो राठिया,चौधरी सर, संजय अर्मो, जीत खड़िया,दुजराम कुर्रे, सुभाषिनी राठिया,स्वीपर पुष्पा चौहान,सहित प्राथ.माध्य.शाला के स्वीपर का विशेष सहयोग रहा।

उक्ताशय की जानकारी शास.उ.मा. वि.तिलगा से बिनेश भगत व्याख्याता (अंग्रेजी) प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संस्था की ओर से देश के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया हैं।







