शिक्षासम्मानसामाजिक

आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाप राम चौहान ने स्वतंत्रता दिवस की समस्त जिले वासियों को दी बधाई

रायगढ। आजादी के 77 वां स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाप राम चौहान ने समस्त रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहां की 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश आजाद हुआ था तब से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं । देश को आजादी दिलाने में वीर शहीद एवं क्रांतिकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किये तब जाकर हमें यह आजादी मिली। मैं उन सभी शहीद वीर जवानों क्रांतिकारीयों महापुरुषों को नमन करता हूं।

जिन्होंने देश की आजादी में अपना योगदान दिए भारत देश अनेकता में एकता का देश है जहां सभी धर्म समुदाय के लोग निवास करते हैं लेकिन हम सब एक हैं आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी वर्ग खुशहाल है । साथ ही 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामना देता हूं सभी आपसी भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाएं ।। जय भीम जय संविधान जय भारत जय छत्तीसगढ़ ।।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.3 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button