
बरमकेला:- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लेंधरा विकासखंड बरमकेला जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के द्वारा विश्व साक्षरता दिवस तथा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकाली गई भव्य रैली। शहीद नंद कुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ से संबद्ध।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लेंधरा राधमधाव की पवन धारा में कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का एवं जिला संगठक लोकेश्वर पटेल के कुशल मार्गदर्शन में विश्व साक्षरता दिवस तथा स्वच्छता अभियान के तहत भव्य रैली निकाली गई।साथ ही विद्यालय परिसर से रैली में नारे एवं गीत के साथ स्वच्छता अभियान एवं जन जागरूकता करते हुए राधा -माधव मंदिर परिसर पहुंच कर साफ-सफाई किया गया।

नियमित गतिविधि के तहत माह में दो शनिवार को भव्य मंदिर, आश्रम परिसर की साफ-सफाई हेतु राष्ट्रीय सेवा, योजना इकाई लेंधरा के67स्वयं से वकोंतथा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा संकल्प लिया गया। एवं स्वच्छता, साक्षरता, से वा कार्य हेतु गोद लिया गया।

मंदिर परिसर में सभी के साथ विश्व साक्षरता दिवस, ने त्रदान पखवाड़ा, अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज मिलेट्स पर व्याख्यान एवं मतदाता जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य राज कुमार पटेल कार्यक्रम अधिकारी बी.डी.मिश्रा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी गणेशराम नायक भूपेश कुमार नायक राधा -माधव समिति अध्यक्ष भूतनाथ पटेल एवं जन समुदाय की सहभागिता रही।






