आस्थाराजनीतिसामाजिक

धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, गणपति बप्पा मोरिया के नारो से गूंजता रहा पूरा गांव अछोली : अशवंत तुषार साहू

महासमुंद:- विधानसभा क्षेत्र ग्राम अछोली मे भगवान गणेश जी की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन करने के साथ गणेश महोत्सव कार्यक्रम में विधायक प्रत्याशी अशवंत तुषार साहू शामिल हुए। दोपहर के बाद से ही गंगा किनारे प्रतिमा विसर्जन करने वालों का तांता लगा रहा है। गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तुम जल्दी आना… के जयकारे लगते रहे। ढोल नगाड़े के साथ श्रद्धालुओं ने काफी श्रद्धा और उत्साह से प्रतिमा को गंगा किनारे भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन से पहले शोभयात्रा धूमधाम से निकाली गई। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए जमकर डांस किया।

गांव में दोपहर के बाद से ही शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्राओं में शामिल गणेश झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जित किया गया। भगवान गणेश की मूर्तियों का विधि विधान से पूजा कर क्षेत्र की सुख समृद्धि का कामना किया। इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे विसर्जन यात्रा शुरू की गई। मोहल्लों में मंदिरों व घरों में स्थापित की गई गणेश मूर्तियों की विसर्जन यात्रा शुरू की गई। ढोल नगाड़ों की थाप व भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते रहे और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते रहे। युवक व युवतियों ने भक्ति गीतों पर जमकर डांस किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button