
डोंगरीपाली/ बिकास खंड बरमकेला के कोठीखोल वनांचल छेत्र आमापाली में गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की स्थापना किया गया।और छेत्र की बिकास,सुख शांति,समृद्धि के लिये पूजा अर्चना कर मनोकामना की। इन युवाओं के द्वारा लगभग 20,25 सालों से भगवान गणेश के स्थापना बड़े ही उत्साह के साथ किया जाता है।

9 दिनों तक गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर नवम दिन,भोजली धान, बिरिह, मूंग को महिलाओं के द्वारा लेकर बड़े ही धूम धाम से बाजे गाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में विसर्जन किया।

इस विसर्जन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालेश्वर नंद, फोटोलाल बंजारा,दुर्योधन बंजारा,सुभाष तांडी,आकाश नंद,रोशन पटेल,सहदेव बंजारा,परसराम नंद,सुनीता बरिहा, पदमिनी बरिहा,बनिता बरिहा,समारी बंजारा,आदि सैकड़ो भक्त शामिल हुये।







