राजनीतिसामाजिक

विधायक उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों रुपयें के भूमिपूजन कर दी सौगात

लगातार भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हो रही विधायक

चुनाव के पहले सारंगढ़ विधानसभा में विकास कार्य की लगी झड़ी

कनकबीरा में लाखों रुपए के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर विधायक ने दी सौगात

सारंगढ़। विधानसभा में चुनाव के पूर्व विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार निर्माण कार्य के भूमि पूजन एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होकर क्षेत्र वासियों को सौगात दे रही है एक तरह से देखा जाए तो सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत विकास कार्यों की झड़ी लगातार लग रही है और विभिन्न निर्माण कार्य के भूमि पूजन और लोकार्पण लगातार जारी है।

इसी कड़ी में ग्राम खम्हारडीह में 1.50 लाख के रंगमंच निर्माण व 10 लाख के सी0सी0रोड निर्माण व खैर झिठी में सत्संग आश्रम के अहाता निर्माण 7 लाख
,साथ ही मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में अहाता उद्घाटन 10लाख,नरगिखोल रोड़ में 10लाख पुलिया निर्माण,भट्टी तालाब में 10 पचरी निर्माण,मंदिर परिसर में 10 लाख के सीसी रोड निर्माण,मन्दिर परिसर में 5 लाख का सामुदायिक भूमि पूजन कर सौगात दिए इस अवसर पर बताओ मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विशिष्ट अतिथि अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष,वरिष्ठ कांग्रेसी राधे लाल जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि गणपत जांगड़े जिला युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष राजकमल अग्रवाल विक्की पटेल सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमा में उपस्थिति में भूमि पूजन एवं लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ ।

जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक उत्तरी जांगड़े का आत्मिय स्वागत किया तत्पश्चात विधायक ने कुदाली चलाकर समस्त निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं फीता काट कर लोकार्पण किया इस अवसर पर उन्होंने संबोधित किया और कहा कि आज मां विंध्यवासिनी मंदिर कनकबीरा में सामुदायिक भवन निर्माण की भूमि पूजन कर क्षेत्र वासियों को सौगात दिए इस अवसर पर माता रानी की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना करते हुए आशीर्वाद लिए और विधिवत भूमि पूजन कर उपस्थित ग्राम वासियों व संचालन समिति को संबोधित करते हुए सामुदायिक भवन के लिए बधाई व शुभकामना दिए और राज्य सरकार की योजनाओं को बताते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने आह्वान किये मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन बनने से निश्चित ही मंदिर में आने जाने वाले भक्त जनों को सुविधा होगी जो खुशी की बात है आगे सभी से आगामी चुनाव के लिए समर्थन मांगी और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने निवेदन किये साथ में समस्त कांग्रेस के साथीगण एवं मंदिर संचालन समिति व ग्रामवासी उपस्थित रहे थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button