
बीजापुर:- राष्ट्रीय तम्बाकू नियत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल जागरूकता कार्यक्रम मे स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी एव हिंदी माध्यम विद्यालय नैमेड मे विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया जिसमे चित्रकला, निबंध,रंगोली, प्रीतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने अपने निबंध, चित्र, एव रंगोली के माध्यम से तम्बाकू सेवन से होने वाली हानिकारक बीमारी एव स्वास्थ की हानि एव पर्यावरण को होने वाली हानि की जानकारी देने का प्रयास किया गया इसमे छोटे से लेकर बड़े बच्चों सभी ने बहुत ही उत्साह के साथ इसमे भाग लिया रंगोली कार्यक्रम मे कक्षा पहली के छोटे छोटे बच्चो ने अपनी प्यारी रंगोली से सभी का ध्यान आकर्षित किया उक्त कार्यक्रम मे बाकी बच्चों का उत्साह भी सरहनीय था बच्चों ने अपनी रंगोली मे पृथ्वी को तम्बाकू से हो रहे नुकसान से परिचित कराया साथ ही एक बच्ची ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिह धोनी को सिगरेट रूपी स्टम को स्टंपिंग करते लिखा की टर्मिनेट टोबैको. स्वामी आत्मानंद विद्यालय की प्रचार्या डॉ.ओमेश्वरी देवांगन मैडम जी भी बच्चों का उत्साहवर्धन करती नजर आई एव उन्होंने सभी बच्चों को इस कार्यक्रम की हिस्सेदारी की तारीफ़ की इस कार्यक्रम मे चार विद्यालयों ने हिस्सा लिया था जिसमे मा.शा. कैका ,कस्तूरबा गांधी विद्यालय, कन्या रेजिडेंसियल स्कूल नैमेड,स्वामी आत्मानंद स्कूल नैमेड ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम मे स्वास्थ विभाग से बीएमओ और डाक्टर लम्बाडी मौजूद थे इसके साथ ही इस कार्यक्रम मे स्वामी आत्मानंद विद्यालय नैमेड के समस्त स्टाफ मौजूद थे इसमे बीएमओ डाक्टर विकास ने बताया की कैसे तम्बाकू हमारे स्वास्थ के लिए हानिकारक है ये बात लगभग हम सब जानते है इसको हमे अपने दैनिक जीवन मे उतरना है। कार्यक्रम के अंत मे बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हे प्रथम द्वितीय एव तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया अंत मे प्रचार्या देवांगन मैडम जी ने सभी को ध्यनवाद ज्ञापित किया।






