
सरिया:- साल्हेओना क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता युवाओ के सहयोग से लगातार चौथा दिन काँग्रेस के पंजा छाप भैया प्रकाश नायक को जिताने और छत्तीसगढ़ मे फिर से काँग्रेस की सरकार बनाने धुँआ धार प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
सभी कार्यकर्ता के द्वारा रैली नारा के साथ घर घर जाकर ग्रामीणों, महिलाओ, युवाओ को भूपेश के जन कल्याणकारी योजनाओ को समझा कर फिर दोबारा प्रकाश नायक को विधायक बनाने के लिए लोगो से मिल कर वोट मांग कर सभी ग्रामीणों से आवेदन निवेदन करते हुए पंजा छाप को जिताने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और सभी जनता से भारी मात्रा मे भर पुर समर्थन मिल रहा है।

साल्हेओना क्षेत्र के कार्यकर्ता से लेकर नवयुवक कार्यकर्ताओ का भी सहयोग मिल रहा है और प्रकाश नायक के पक्ष मे ताल ठोक रहे है और भारी वोट से विजयी बनाने मे संकल्प लेकर जी तोड मेहनत कर रहे है।

आज के प्रचार प्रसार मे घर घर हर घर चलो अभियान मे प्रमुख रूप से लोचन पटेल, गांधी गौटिया, उग्रसेन साहू, युवराज चौधरी, भुवन विजय मालाकार, गुलशन मालाकार, संतोष चौहान, प्रेम सारथी, किशन, श्याम पटेल, चैतन पटेल,जैराम पटेल, प्रमोद यादव,डमरू यादव, दिनेश पटेल, वोट सारथी, सुबेलाल, रामकृष्ण, पिंटू, टीकेश्वर्, शुक्लाल, आदि भारी संख्या मे साथ मे थे।







