
सारंगढ़:- विधानसभा क्षेत्र के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया के आश्रित ग्राम कमलापानी के बोईरडीहा पारा में लगभग पिछले 80 सालों से इस मोहल्ले में ग्रामीण निवास कर रहे हैं। जहा लगभग 12 परिवार 70 सदस्य जिसमे 35 मतदाता है। लगभग 8 दशक से लेकर आज तक ग्रामीण लोग पहुंच मार्ग के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। स्कूली बच्चे एक पतले मेड के माध्यम से स्कूल जाते हैं जिसमें दो पहिया वाहन का ही आना संभव नहीं है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के लिए भी वंचित रह रहे हैं। यहां तक की गर्भवती महिलाओं को खटिया के माध्यम से सड़क तक ले जाते हैं फिर वहां से इनको वाहन की सुविधा मिलती है ।

अगर नहीं पहुंचे कोई प्रत्यासी तो नहीं देंगे किसी को वोट,करेंगे चुनाव बहिष्कार:- ग्रामीण
विधानसभा चुनाव सामने है और आज तक कोई भी उम्मीदवार इस मोहल्ले में अभी तक आए नहीं हैं। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि क्या पता प्रत्यासी हमको इस देश का इस राज्य का नागरिक मानते हैं कि नहीं अगर मानते तो जरूर आते और हमारी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करते । इस बार हम लोगों ने भी ठाना है जब तक कोई प्रत्याशी या प्रशासनिक अधिकारी हमारे मोहल्ले तक नहीं आ जाते हम चुनाव बहिष्कार के लिए मजबूर होंगे । आएंगे तब ना हमारी स्थिति के बारे में पता चलेगा की यहा तक आना कितना मुस्किल है और ऐसा नहीं है कि हमारे रोड की समस्या को किसी को बताये नहीं है। पूरा फाइल है हमारे पास आवेदनों का मगर आज तक कुछ कार्रवाई नहीं हुआ है। वोट हमारा फंडामेंटल राइट है हम इसे नहीं गवाएंगे। परंतु कोई भी अधिकृत व्यक्ति यहां आते हैं और हमारे रोड को बनाने की शुरुआत करते हैं या कोई ठोस आश्वासन देते हैं तब जाकर हमारे पूरे मोहल्ले वासी वोट देने जायेंगे ये हम आपके मीडिया के माध्यम से सभी अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि के माध्यम से अवगत कराते है।।






