
बरमकेला:- झरिया यादव समाज परिक्षेत्र बरमकेला,सरिया द्वारा ग्राम कुम्हारी में निर्मित “श्री गोवर्धन गिरिराज गिरधारी मंदिर” में द्वितीय वर्ष गोवर्धन पूजा एवम् गौभोज का आयोजन हुआ जिसमें न केवल बरमकेला अंचल बल्कि दूर दराज से हजारों भक्तजन उपस्थित हुए।

हजारों भक्तों की उपस्थिति श्री गोवर्धन गिरिराज गिरधारी प्रभु के प्रति बढ़ती आस्था का परिचायक है।

गोवर्धन पूजा का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे गोवर्धन मंदिर के पुजारी पंडित तरुण सुपकार,पुरोहित पंडित मनीष सुपकार जी की अगुवाई में भजन पूजन एवं यज्ञ हवन प्रारंभ हुआ तथा कीर्तन मंडली कुम्हारी, महिला एवम् पुरुष कीर्तन मंडली कमरीद द्वारा कीर्तन किया गया।

तत्पश्चात मंदिर में ध्वजारोहण किया गया और ध्वजारोहण के साथ ही गौ माता को मंदिर परिसर में ही भोजन कराया गया और उसके प्रसाद सभी भक्तजनों को अन्य प्रसाद वितरण किया गया। कुम्हारी के विभिन्न आयोजनों में अन्न प्रसाद डालमा काफी प्रसिद्ध है।

गोवर्धन पूजा एवम् गौभोज आयोजन में श्री गोवर्धन गिरिराज गिरधारी मंदिर सेवा समिति कुम्हारी के अध्यक्ष पदुमलाल यादव जी तथा संरक्षक पुरंधर यादव, दाताराम यादव, सचिव सूरज यादव, सह सचिव कीर्तिचंद यादव

कोषाध्यक्ष जगेश्वर यादव सरपंच सादराम यादव, लखन यादव, रामकुमार यादव,मोहर यादव,पंचराम यादव समिति सदस्य पंडित राम यादव, सीताराम यादव, अभिमन्यु यादव मंदिर के युवा कार्यकर्ताओं में कमलेश, किरण, लक्ष्मीकांत, गौरी शंकर,ब्रजकिशोर, मुन्ना, मनोज, गिरधारी की प्रमुख भूमिका रही।







