
बिलाईगढ़: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वच्छ अभियान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत जैतपुर में शनिवार को परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान के तत्वाधान में सुबह सुबह साफ-सफाई किया गया। और लोगो को स्वच्छता के लिए सपथ दिलाकर सफाई व्यवस्था के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता अभियान से जनमानस द्वारा जिला प्रशासन के कार्यों की काफी तारीफ व सराहना कर इस अभियान में काफी लोग जुड़ रहे है। बिलाईगढ़ ब्लॉक अंतर्गत जैतपुर स्थित तीर्थ स्थल परिसर का साफ-सफाई परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में किया गया। चौहान जी ने बताया कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के हर ग्राम पंचायत में हर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाकर गांव के लोगो को भी साफ सफाई के लिए प्रेरित कर पूरे जिले में सफाई अभियान चलाना हमारा मूल उद्देश्य रहेगा।






