
बरमकेला: कलेक्टर के एल चौहान के निर्देश पर और अयोध्या में श्री राम मंदिर समारोह के पूर्व बेला में बरमकेला नगर पंचायत सीएमओ अनिल सोनवानी और उनकी टीम द्वारा बरमकेला नगर में स्वच्छ तीर्थ अभियान चलाकर दुर्गा मंदिर में सफाई किया गया। तथा बरमकेला जनपद पंचायत सीईओ प्रज्ञा यादव और उनकी टीम द्वारा ग्राम लेंध्रा के राधा माधव मंदिर में सफाई किया गया। इस टीम में जनपद के अधिकारी कर्मचारीगण, एनएसएस के छात्र छात्राएं, पंचायत सचिव, सरपंच, स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम और छात्रावासो में भी छात्र छात्राओं द्वारा परिसर का साफ सफाई किया गया।






