शिक्षासम्मानसामाजिक

रासेयो इकाई हिर्री की विशेष शिविर हुआ संपन्न

बरमकेला:- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री विकासखंड बरमकेला जिला सारंगढ़ विलाईगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर नशा मुक्त समाज के लिए युवा ग्राम बैगिनडीह दर्राभंठा में 17जनवरी को प्रारंभ होकर 23जनवरी को संपन्न हुआ।समापन समारोह को मुख्यतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए युवा उद्यमी धरम वस्त्रालय तथा धरम ज्वेलर्स बरमकेला एवम सरायपाली के संचालक श्री धर्मेंद्र  वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर नशामुक्ति, स्वच्छता,सड़क सुरक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जन जन तक पहुंचा कर जागरूकता फैलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।

ऐसे  शिविर से शिविरार्थियों में नए ऊर्जा व उत्साह का संचार होता है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती शारदा शोभाचंद मालाकार सरपंच ग्राम पंचायत  हिर्री ने कहा कि एनएसएस हिर्री हमारे विद्यालय को गौरवान्वित करता है।शिविर में सिखाए गए अच्छे बातों को अनुसरण कर हमारे बच्चे अच्छे नागरिक बनेंगे।विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम इजारदार सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सहजपाली ने कहा की एनएसएस हिर्री ने विशेष शिविर के लिए हमारे पंचायत का चयन कर हमारा गौरव बढ़ाया है।शिविरार्थी शिविर के दौरान ग्रामवासियों को जागरूकता का संदेश देते हुए सबके दिल जितने में सफल रहे हैं।कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य श्री रामशरण सिदार ने शिविर के सफलतम आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी हेमचंद्र गढ़तिया और इकाई की प्रसंशा करते हुए कहा की एनएसएस हमारे विद्यालय को सुव्यवस्थित रखने में सहायक है।

शिविरार्थी सेवा भावना को हमेशा प्राथमिकता देते हुए विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।कार्यक्रम अधिकारी हेमचंद्र गढ़तिया ने आभार प्रकट करते हुए अमूल्य सहयोग के लिए ग्रामवासियों,सरपंच,स्कूल स्टाफ एवम  प्रबंधन समिति को कृतज्ञता ज्ञापित किया।
सभी शिविरार्थी को सहभागिता प्रमाण पत्र, धरम वस्त्रालय के सौजन्य से वस्त्र,सरपंच सहजपाली के सौजन्य से थाली,सरपंच हिर्री के सौजन्य से प्लेट,प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला  तिलाइदादर के सौजन्य से टिफिन बॉक्स उपहार स्वरूप भेट किया गया।

इस अवसर पर श्री दिव्यानंद साहू,व्यख्याता श्री चैतराम प्रधान,श्री कमल किशोर पटेल,श्री रामकृष्ण चौहान,श्री शोभाचन्द मालाकार,श्री तुलेश्वर बंजारा,श्री उमेश पंडा,श्री धनपति प्रधान,सफ़ीना बेगम विशेष रूप से उपस्थित रहे।शिविर के दौरान कवि सम्मेलन एवम रामनाम संकीर्तन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।कार्यक्रम अधिकारीगण श्री बी डी मिश्रा,प्रो ताम्रध्वज पैंकरा पीडी कॉमर्स कॉलेज रायगढ़,प्रो डीपीएस सिंह लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय सारंगढ़,प्रो लोकेश्वर पटेल जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़,प्रो सुशील कुमार एक्का समन्वयक शहीद नन्द कुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ ने शिविर निरीक्षण करते हुए सफल शिविर संचालन का प्रसंशा किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button