
रायगढ़। जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ में 75 वॉ गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि धनुहारडेरा के पूर्व सरपंच रमेश गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया । तत्पश्चात तिरंगे झंडे को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान का गायन समवेत स्वर में किया गया।

मुख्य अतिथि रमेश गुप्ता ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि भारत का संविधान देश का प्रकाश स्तंभ के समान है।
इस अवसर पर आयोजित विविध गतिविधियों कार्यक्रमों में भाग लिए स्थान प्राप्त बच्चों को मुख्य अतिथि रमेश गुप्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।समारोह संपन्न होने के पश्चात मिष्ठान का वितरण किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय सुअवसर पर जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ के प्रभारी शांति महंत, प्रतिभा पटेल, सीताराम कैवर्त्य,सीमा प्रधान, टिकेश्वरी साहू, हर्षिता पटेल, दीक्षा प्रधान, सुनीता बारीक, ड्रेसना साव,रश्मिता प्रधान, रोशनी यादव,अनीता प्रधान,सुभाश्री साहू ,नमिता पटेल,राखी प्रधान,अनिता मेहर,
सहित स्कूल के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।






