
सरिया:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है।

जिस पर दिनांक 12.02.2024 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना मिला की आरोपी सेत कुमार बरिहा पिता स्व बाला बरिहा उम्र 52वर्ष निवासी ग्राम मारोदरहा थाना सरिया बिक्री हेतु अवैध शराब लेकर बांध तरफ से ग्राम मारोदरहा की ओर पैदल आ रहा है।

जिस मौके पर गवाहों के साथ घेराबंदी कर आरोपी सेत कुमार बरिहा को बांध के पास पैदल आते पकड़ा गया जो आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर झिल्ली में 20 लीटर देशी हाथभट्टी महुआ शराब मिला ।

शराब के संबंध में आरोपी को नोटिस देने पर कोई वैध दस्तावेज होना नही बताया कि आरोपी के कब्जे से अवैध शराब को जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।







