कानूनसंगठनसम्मानसामाजिक

शक्ति वंदन अंतर्गत महिला उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शक्ति वंदन अभियान के तहत बरमकेला में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर के.एल चौहान, पूर्व अ जा आयोग सदस्य पुनीत राम चौहान, जवाहर नायक सहित शिव कुमारी चौहान और नंदिनी वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत माता शारदा की पूजा वंदना से किया गया।

अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वसहायता समूह और बिहान से जुड़े संकुल संगठन के महिला पदाधिकारियों को योजनाओं के लाभ के लिए प्रोत्साहित करना था।


कलेक्टर चौहान ने कहा कि महिला समूहों की शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को आप तक पहुंचाना, उसकी समुचित जानकारी देना है, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

इतिहास में हम देखें तो समझ आता है कि महिलाएं बहुत सक्षम हैं, शक्तिशाली हैं और यह बिहान समूह एक बहुत बड़ी शक्ति है। इसका उद्देश्य उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। ताकि वे अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए किसी पर आश्रित न हों। इन सभी योजनाओं का लाभ आप सभी स्वयं ले और अपने से जुड़े सभी लोगों को भी बताएं।

कलेक्टर चौहान सहित अतिथियों ने कई समूह के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी हरिशंकर चौहान, सीईओ जनपद प्रज्ञा यादव, कार्यक्रम प्रबंधक संदीप तम्बोली, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button