
पुसौर l छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधान मंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए न्योता भोजन की अवधारणा रखी है। शासन के नियमानुसार अब बच्चे स्कूल में न्योता भोजन का आनंद ले सकेंगे।

इसी कड़ी के अनुसार आज दिनांक 22.02.2024 को विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर दिनेश पटेल के दिशा निर्देश, बड़े भंडार हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रचार्य सुंदर लाल सिदार जी एबीईओ मनीष सिन्हा,बीआरसीसी शैलेंद्र मिश्रा और संकुल समन्वयक दासरथी जांगड़े के कुशल मार्गदर्शन से प्रा शाला जेवरीडीह में आज एस कुमार सारथी सहायक शिक्षक , भुवनेश्वर सिदार सहायक शिक्षक के द्वारा शाला में बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोजन दिया गया।

इस अवसर पर शिक्षक एस कुमार सारथी प्रभारी प्रधान पाठक ने कहा कि आज बच्चे बड़े ही चाव से भोजन किये साथ ही बच्चों को एक उत्सव नुमा माहौल देखने को मिला शिक्षक द्वारा बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना इस अवसर को न्योता भोजन देना एक नवाचर का पहल किया गया है।

स्वादिष्ट संतुलित भोजन चावल, दाल सब्जी, सलाद और फल और दूधऔर खीर बड़े प्रेम से खिलाया गया। इस अवसर में शाला में नीलाम्बर सिदार सुदर्शन सिदार वीरसिंग सिदार मधुनंदन भारद्वाज आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता श्याम बाई चौहान धनुर्जय चौहान लक्ष्मी देवी चौहन उपस्थिति रहे।








