कानूनक्राइम

60 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को बरमकेला पुलिस ने भेजा जेल

बरमकेला:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना /चौकी प्रभारीयो को जिले मे अवैध शराब जुआ, सट्टा,गांजा बिक्री करने वालो के ऊपर लगातार कार्यवाही कर पूर्णता बंद करने के निर्देश करते आ रहे है।

श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बरमकेला स उ नि विजय गोपाल के मुखबिर सुचना पर स उ नि राधेलाल धुर्वे प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह ठाकुर आरक्षक मिनकेतन पटेल दिनेश चौहान कन्हैया चौहान के द्वारा घटना स्थल ग्राम कलगाटार के जंगल में महुआ शराब बनाकर बिक्री करने हेतु रखने की सुचना पर घेरा बंदी किया गया।

जो एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम हरिराम सिदार पिता केंदा सिदार उम्र 50 वर्ष निवासी कलगाटार थाना बरमकेला का रहने वाला बतया तथा उसके कब्जे मे रखे 4 नग प्लास्टिक पीला सफ़ेद रंग डालडा घी के डिब्बे 15-15 लीटर क्षमता वाली में भरा

प्रत्येक डब्बे में 15 -15 लीटर अवैध महुआ शराब कूल 60 लीटर कीमती ₹6000 रुपया को आज दिनांक 23/02/2024 को जप्त कर आरोपी हरिराम सिदार के विरुद्ध धारा 34(2 )59 (क ) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button