
सरिया:- पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 22.02.2024 को पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर सूचना मिला की आरोपीया प्रेमा बाई चौहान पति बसंत चौहान उम्र 35वर्ष निवासी ग्राम भीखमपुरा थाना सरिया बिक्री हेतु अवैध शराब लेकर ग्राम बोंदा से भीखमपुरा की ओर जा रही है।

जिनको गवाहों के साथ चौहान मोहल्ला चौक भीखमपुरा के पास घेराबंदी कर आरोपिया प्रेमा बाई चौहान को पकड़ा गया जो आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर एक जरीकेन में 09लीटर देशी हाथभट्टी महुआ शराब मिला
शराब के संबंध में आरोपिया को नोटिस देने पर कोई वैध दस्तावेज होना नही बताया ।

आरोपिया के कब्जे से अवैध शराब को जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।








