राजनीतिसंगठनसामाजिक

सरिया ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार जी से आशीर्वाद मार्गदर्शन लेने सारंगढ़ पहुँचे उग्रसेन साहू


जिलाध्यक्ष व छ.ग.प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव जी के साथ बैठकर मार्गदर्शन लेते हुए संगठनात्मक मजबूती को लेकर हुई विशेष चर्चा


सरिया न्यूज:- सरिया ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उग्रसेन साहू ने पहली बार सारंगढ़ पहुँच कर गत दिवस 19 मार्च की शाम को जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरुण मालाकार जी के पास उनके निवास ऑफिस पहुँच कर पैर छूकर मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किये।


सारंगढ़ बिलाई गढ़ जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरुण मालाकार जी ने नव नियुक्त सरिया ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष को सर्वप्रथम अध्यक्ष बनने की बधाई व शुभकामनाएं दिये उसके बाद साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किये अध्यक्ष महोदय का और आशीर्वाद लेने के बाद हमेशा सहयोग मार्ग दर्शन देते रहने की अपील किये । अध्यक्ष मालाकार जी ने आशीष स्वरूप उग्रसेन साहू को पार्टी के दिशा निर्देश पर चलने की बात कही और आगामी लोकसभा मे भरपूर तैयारी हेतु भी चर्चा किया गया जिस किसी को लोकसभा रायगढ़ के लिए प्रत्यासी बनाया जायेगा हम सभी को एक साथ मिल कर जीताने के लिए काम करना होगा।।


प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि शरद यादव भी रहे मौजूद हुई संगठनात्मक चर्चा


कल 19 फरवरी शाम को जब जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरुण मालाकार जी से मिलने जाते वक्त हमारे साथ मे प्रदेश प्रतिनिधि आदरणीय श्री शरद यादव जी व साथी गुलशन मालाकार एवं अनिल के साथ अध्यक्ष के ऑफिस पहुंचे मिलते ही जिलाध्यक्ष महोदय ने साहू को आशीर्वाद प्रदान किये।


प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार जी के साथ बैठ कर विस्तृत चर्चा करते हुए श्री यादव जी ने कहा की संगठन को मजबूती प्रदान करना लोकसभा की तैयारी सभी बूथ लेबल मे जाकर बूथ प्रभारी सेक्टर प्रभारी जोंन प्रभारी से मिलकर चुनाव की रणनीति बनाने एवं जन जन तक जाकर काँग्रेस पार्टी के पांच जो न्याय घोषणा पत्र मे जो है उसको घर घर तक पहुंचाने के लिए और भी संगठन मजबूती को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया और अंत मे फिर से जिलाध्यक्ष जी ने कहा की जिसे भी पार्टी टिकट देगी उसे स्वीकार कर उसके लिए काम करना है और मजबूती के साथ काम करना है और संगठन विस्तार को लेकर भी उपस्थित सदस्यों के साथ चर्चा किया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button