राजनीतिशिक्षासंगठनसामाजिक

श्री राम आदर्श महिला कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर के समापन में विधायक उतरी जांगड़े ने की शिरकत

सारंगढ़।श्री राम आदर्श महिला महाविद्यालय सारंगढ़ के तत्वाधान में ग्राम खरवानी बड़े में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित की गई समापन के अवसर पर श्रीमती उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ विधायक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई जहां सर्वप्रथम विद्यालय परिवार व राष्ट्रीय योजना इकाई के छात्राओं ने विधायक उतरी जांगड़े का पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किए तत्पश्चात श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ विशिष्ट अतिथि श्रीमती निरपति सहिस सरपंच,मदन मोहन पटेल उपसरपंच महेंद्र गुप्ता राजीव व मितान क्लब विधानसभा समन्वयक सहस राम साहू एनएसएस प्रभारी ने स्वामी विवेकानंद व भारत माता के तैल चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए तत्पश्चात अतिथियों का विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तत्पश्चात कार्यक्रम को सर्वप्रथम महेंद्र गुप्ता राजीव मितान क्लब विधानसभा समन्वयक ने संबोधित किया और नरवा गरवा घुरवा बाड़ी पर आधारित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सफल आयोजन के लिए समस्त महाविद्यालय परिवार को बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को विस्तार से बतलाया और कहा कि आज प्रदेश सरकार युवाओं को प्रोत्साहित करने राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से स्वावलंबी बना रही है जिसका लाभ युवा वर्ग को मिल रहे हैं इसी कड़ी में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने भी संबोधित किया और शिविर में पहुंचे छात्राओं को कहा कि आप सब घर से दूर रहकर 7 दिनों तक शिविर में जो भी सीखते हैं उसको जीवन में आत्मसात करें अवश्य आप लोग आगे बढ़ेंगे साथ ही आप लोग को आगे बढ़ने के लिए शिविर बहुत बढ़िया माध्यम है आज हमारी प्रदेश सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से सभी वर्ग को लाभ पहुंचा रही है नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के माध्यम से गांव-गांव में महिला समूह स्वावलंबी बनकर आगे बढ़ रही है आप सब यहां शिविर में पहुंचे और इसका लाभ उठाएं सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं साथ ही आप लोगों ने आत्मीय स्वागत किया उसके लिए हृदय से आभार प्रकट करती हूं अंत में महाविद्यालय परिवार ने अतिथियों का साल श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मानित किए इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक भागीरथ यादव,कमल कांत यादव, धनेश्वरी पटेल,सुश्री प्रियंका सिंह,संजय चंद्रा अमित खुटे,प्रभा सिंह,पूजा सिंह,कमलेश सदावर्ती चूड़ामणि नायक,गोपाल पटेल, प्रिया चौधरी,यशोदा चंद्रा,अन्नपूर्णा, विजया सिंह खुशी सिंह,अनन्या,चमार सिंह राजपूत,गोल्डी लहरें विधायक मीडिया प्रभारी गांव के गणमान्य एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button