किसानजानवरदुर्घटना

खेत जा रहे किसान पर दाँतैल हाथी का हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार सुबह खेत जा रहे एक किसान पर दाँतैल हाथी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसान की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज धरमजयगढ़ अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार, क्रोंधा निवासी पंचराम कुम्हार अपने खेत के काम से बायसी दिशा की ओर जा रहे थे। लगभग शाम 4 बजे बायसी आरएफ 369 क्षेत्र में उनकी अचानक एक दाँतैल हाथी से आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। अचानक हुए आमने-सामने से हाथी आक्रामक हो उठा और पंचराम पर हमला कर दिया। हमले में वे बुरी तरह से घायल होकर मूर्छित हो गए।

ग्रामीणों की मदद से पंचराम को तत्काल धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। परिजनों ने बताया कि घायल की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। विभाग के अनुसार एक अकेला दाँतैल हाथी रायगढ़ रोड को पार कर 367 आरएफ जंगल की ओर चला गया है। शेरवन, लम्बाहरी, दर्रीडीह, ओंगना और पोटिया गांव के निवासियों को विशेष सतर्कता बरतने और हाथी देखे जाने पर तुरंत नजदीकी वनकर्मी को सूचित करने की सलाह दी गई है। वन विभाग लगातार क्षेत्र में जागरूकता और निगरानी बढ़ा रहा है ताकि इंसान और वन्यजीवों के बीच किसी भी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके।

वन विभाग धरमजयगढ़ रेंजर श्री डी पी सोनवानी से फोन में संपर्क करने पर पता चला कि पंचराम कि इलाज के दौरान मौत हो गई है। रेंजर स्वयं टीम के साथ हॉस्पिटल में मौजूद है आगे कि कार्यवाई कि जा रही है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button