शिक्षासामाजिक

बीआरसीसी राजकमल नायक ने प्रा.शा.बोइरडीह का किया आकस्मिक निरीक्षण

बरमकेला – नवनियुक्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक बरमकेला राजकमल नायक ने विकासखण्ड में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु बीआरसीसी के रूप पदभार ग्रहण करने के साथ ही सक्रिय रूप से शासन प्रशासन के मंशानुरूप चलाये जा रहे शैक्षणिक योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए बरमकेला विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं ।


इसी कड़ी में बोइरडीह संकुल के शा.प्राथमिक विद्यालय बोइरडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया । सभी कक्षाओं में बच्चों से गणित एवं अन्य विषयों से सम्बंधित सवाल पूछा । बच्चों द्वारा दिये गए जवाब से अपनी सन्तुष्टि व्यक्त करते हुये शिक्षक उपस्थिति,मध्यान्ह भोजन,शालेय पंजी, डेली डायरी,बिजली,पानी, भवन,शिक्षकों के कार्य व्यवहार का भी अवलोकन कर शिक्षा गुणवत्ता अच्छा हो इस हेतु अपनी महत्वपूर्ण सुझाव दिए ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button