कानूनव्यापारसामाजिक

कलेक्टर संजय कनौज ने किया कोसीर धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण, किसान पंजीयन एवं प्रारंभिक व्यवस्था का लिया जायजा

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर संजय कनौज ने आज कोसीर धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर किसान पंजीयन एवं धान खरीदी की प्रारंभिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित किसानों से उन्होंने सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

कलेक्टर कनौज ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिन किसानों का पंजीयन भूमि रकबे के अनुसार पंजीयन हुआ है, वे उन सभी रकबे में धान बिक्री कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी समस्याएँ सामने आई हैं, जिन्हें शीघ्र ही दूर कर दिया जाएगा।

कलेक्टर को अपने बीच पाकर किसान उत्साहित दिखे और यह सुनकर प्रसन्नता जताई कि उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम. वर्षा बंसल, सहायक आयुक्त व्यास नारायण साहू, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, तहसीलदार पैकरा, एस.ए.डी. ओ. दीपक बंजारे, क़ृषि विस्तार अधिकारी उपेंद्र वर्मा, पटवारी कृष्णा साहू, यशवंत सिंह ठाकुर, आनंद सिदार, समिति प्रबंधक खगेश जांगड़े एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button