
बरमकेला : सरिया क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए माननीय वित्त मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री ओ.पी. चौधरी जी द्वारा महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री राधामोहन पाणिग्राही ने क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया है।श्री पाणिग्राही ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से सरिया क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सड़क निर्माण, शेड निर्माण ,सी.सी. रोड एवं सामुदायिक भवन जैसे अनेक विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा तथा आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता गांवों का सर्वांगीण विकास और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वीकृत विकास कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।श्री राधामोहन पाणिग्राही ने कहा कि सरिया क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे माननीय वित्त मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री ओ.पी. चौधरी जी का मैं समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की विकास की धारा बह रही है। आने वाले समय में भी सरिया क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से श्री ओ.पी. चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का वातावरण है।






