कानूनशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

बैगीनडीह(दर्राभाठा) के ग्रामीणों ने चुनाव से पहले सड़क नहीं बनने पर चुनाव बहिसकर करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले के विकासखंड बरमकेला अंतर्गत आने वाले ग्राम-बैगीनडीह के ग्रामीणों ने चुनाव से पहले सड़क नहीं बनने पर चुनाव बहिसकर करने कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी को शिकायत की है।

विदित हो की जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विकासखंड बरमकेला अंतर्गत आने वाले ग्राम बैगिनडीही (दर्राभाठा) के ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदया के पास जन दर्शन में आवेदन पत्र देकर ग्राम वासियों ने साफ-साफ उल्लेखित किया है कि अगर चुनाव से पहले उनके ग्राम की सड़क नहीं बनाई जाती है तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

ग्रामीणों ने बताया की मौजूदा सरकार और भ्रष्ट नेता जो गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले नेताओं के झूठे वादे का नतीजा यह है कि इस गांव में आज तक सड़क नहीं बन पाई है। ग्रामीणों को झूठे वादे करने वाले इन नेताओं की वजह से गांव के बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं और यहां के मरीजों को हॉस्पिटल ले जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, आपको बता दे की यहा के गर्भवती महिलाओं को उचित समय में हॉस्पिटल भी नहीं पहुंचा जा सकता है।

ग्राम वासियों ने अपने आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया है कि शासन प्रशासन को इस समस्या के विषय में कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन शासन प्रशासन में बैठे भ्रष्ट कर्मचारियों की कान तक यह बात पहुंचती कहां है।

ग्रामवासी आवेदन देते देते थक चुके हैं, समस्या से परेशान होकर ग्राम वासियों ने चुनाव से पहले पक्की सड़क निर्माण की बात रखी है नहीं तो समस्त ग्राम वासियों के द्वारा चुनाव का बहिष्कार करने चेतावनी भी दी है।


आपको बता दे की सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम-बैगीनडीह, ग्राम पंचायत-सहजपाली, बरमकेला में आज तक सड़क नहीं बन पाई है।

अब आगे देखना यह लाजमी होगा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निष्ठावान कर्मठ स्वच्छ विचारधारा के मौजूदा कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी इस विषय को कितनी गंभीरता से लेतीं है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button