गेजामुड़ा पटेल परिवार ने जन्मोत्सव में आयोजित किया कवि सम्मेलन

रायगढ़:- अवयुक्त पटेल के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पटेल परिवार ग्राम गेजामुड़ा के तत्वावधान में शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

बरसते पानी की धार और गीत, गजल, मुक्तकों की बौछार देर तक चलती रही। श्रोताओं से खचाखच भरी भीड़ के बीच जन्मोत्सव का आनंदोत्सव परवान चढ़ रहा था और ऐसे में प्रेम, मोहब्बत, इश्क, एहसास की खुशबू बिखेरती शाम….. मस्ती और उल्लास के बीच काव्य रस का प्रवाह चलता रहा।घनघोर बारिश में भी श्रोताओं का अंत तक बने रहना कार्यक्रम की सफलता का परिचायक है।

काव्य संध्या में साथ रहे साथी साहित्यकार सर्वश्री पुरूषोत्तम गुप्ता जी, लखन राठौर ‘कौशल’ जी, कमलेश यादव जी व राकेश नारायण बंजारे जी की मंच पर गरिमामय उपस्थिति रही। साथ में आयोजक राधेश्याम पटेल जी का श्रोताओं के साथ उत्साहवर्धन मंच को ऊर्जा प्रदान करती रही।

प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ ने अपने हास्य एवं मुक्तकों के माध्यम से कार्यक्रम का शानदार संचालन करते हुए दर्शकों का दिल जीता तथा साथी कवियों को भी श्रोताओं का खूब आशीर्वाद मिला।
पूरे पटेल परिवार और श्रोताओं द्वारा कवि सम्मेलन को खूब पसंद किया गया।






