कानूनराजनीति

आबकारी विभाग में भाजपा महिला मोर्चा का तालाबंदी आंदोलन,पुलिस के साथ हुई जमकर झुमाझटकी

सारंगढ़:- दिनांक 11 सितम्बर को स्थानीय भारत माता चौक में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ़ इकाई के द्वारा जांजगीर जिले में जहरीली शराब के कारण हुई 8 मौतो को लेकर आंदालन किया गया जहां पर पर भाजपा महिला मोर्चा नेत्रियों के द्वारा उद्बोधन दिया गया तो वहीं भुपेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला गया। जिला स्तरीय आयोजित इस आंदोलन में जहां पर महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी उपस्थित रही तो वहीं धरना प्रदर्शन के बाद आबकारी विभाग की तालाबंदी की गई। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी से मिली जानकारी के अनुसार इस आंदोलन में दो सौ से अधिक की संख्या में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए तो वहीं पुर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे और पुर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर ने वर्तमान विधायक श्रीमती उत्तरी जांगडे के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला।

इसके अलावा आबकारी विभाग में भी तालाबंदी के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की जमकर धक्कामुक्की हुई। दो सौ से अधिक की संख्या में आए हुए महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के लिए पुलिस विभाग द्वारा बेरिकेटिंग की गई थी और अल्प महिला पुलिस बल होने के कारण पुरूष पुलिस को तैनात किया गया था। तालाबंदी के दौरान महिला पुलिस बल नही होने और पुरूष बल की तैनाती के कारण कई बार वाद विवाद की स्थिति बनी। महज चार महिला पुलिस बल होने के कारण पुरूष पुलिस भी तैनात हो गए थे जिससे भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। पुलिस के साथ जमकर हुई झुमाझटकी में महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी नोक झोंक भी हुई। अंत में पुरूष पुलिस बल की भारी संख्या में कारण धरना व घेराव तो पुर्ण हुआ किन्तु आबकारी विभाग के कर्मचारी अधिकारी पुर्व से ही कार्यालय बंद कर अन्यत्र स्थान चले गए थे।

इसके अलावा भारत माता चौक में धरना प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदनी वर्मा, पुर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, पुर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे, भटगांव से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहु, बरमकेला से श्रीमती हेमकुंवर नायक, जिला मंत्री श्रीमती मीराधरम जाल्हे, महामंत्री दृय श्रीमती नवीन वैष्णव, सहौद्रा सिदार जी , श्रीमती चंद्रिका ठाकुर, सविता गढतिया, सरिता भारती जी, जिला कार्यसमिति सदस्य दिप्ति साहुजी , कमला राजपुत जी, रत्न ज्योति रात्रे जी, सेतबाई चौहान, शिवकुमार सारधन चौहान, श्रीमती नैना रागिनी केशरवानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा केशरवानी, युवा मोर्चा जिला कन्या संयोजिका कु. टिया चौहान समेत बरमकेला, सरिया, भटगांव, सरसींवा, बिलाईगढ़, सारंगढ़, केडार, सालर, कोसीर, भेड़वन से दो सौ से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।
 
भुपेश राज में महिला प्रताड़ित है- कामदा जोल्हे

भारत माता चौक में धरना प्रदर्शन के दौरान पुर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे ने स्थानीय विधायक उत्तरी जांगडे को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस सरकार में गांव गांव में शराब बिक रहा है। बुढ़ा बाप अपने जवान बेटे को कंधा दे रहा है। वर्तमान विधायक एक महिला होकर भी महिलाओं का दर्द नही समझ रही है। महिला वर्ग बहुत ज्यादा प्रताड़ित है। युवा वर्ग रात रात तक दारू पी रहा है। विधायक को अगर थोड़ा भी शर्म है और महिलाओं के दर्द को समझ रही है तो केबिनेट में जाकर दारू को बंद कराए। इस सरकार में महज 20 रूपए में दारू मिल रहा है और मात्र 3 घंटे में दारू तैयार हो रहा है इसका अर्थ यही है कि केमिकल मिलाकर महुआ शराब को बनाया जा रहा है।

बीते दिनों भी दानसरा में 15 लोग शराब सेवन की वजह से काल के गाल में समा गए। विधायक स्वयं मोदी सरकार का गरीबी रेखा वाला चावल लेती है और उसके संरक्षण में गांव गांव में दारू बिक रहा है। किसानों के नाम पर जबरन ऋण चढ़ाया जा रहा है। यह सरकार लुटेरों की सरकार है। एक भी छात्रावास उत्तरी जांगडे के कार्यकाल में नही खुला है इस विधायक का जाना तय है। उक्त बातें धरना प्रदर्शन के दौरान पुर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे के द्वारा मंचीय उद्बोधन में कहा गया।

पीएम सड़क का पुजन विधायक करती है- केरा बाई मनहर

पुर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर ने अपने उद्बोधन में विधायक के कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपको महिलाओं का श्राप लगेगा। 100 बिस्तर अस्पताल का कोई अतापता नही है। पीएम सड़क योजनाओं में भुमिपूजन करना कहां तक उचित है। जिला बनाकर आप तोता मैना जैसे रटते रहते हैं लेकिन यह क्यों भुल जाते हैं कि राज्य का निर्माण पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न परम श्रद्वेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। पुरे कार्यकाल में एक भी हॉस्टल नही बना। नरवा गरूवा घुरूवा बारी भ्रष्ट्राचार का चार चिन्हारी बन चुका है। यह सरकार कोयला, चावल, रेत, शराब सभी में घोटाला कर रही है। कांग्रेस की गुंडागर्दी अपने इतने चरम पर चल रही है कि भाजपा का पोस्टर लगाने वाले को जबरन थाने में बैठा दिया जाता है और थाने के अंदर 20 से अधिक के संख्या में जाकर उसके साथ मारपीट की जाती है। प्रदेश का पैसा एटीम की तरह यहां से अपने आकाओं को भेजा जा रहा है। इस सरकार के अंतिम दिन आ चुके हैं। उक्त बातें पुर्व विधायक केराबाई मनहर के द्वारा कही गई।

प्रभारी शीला तिवारी और जिलाध्यक्ष नंदनी वर्मा ने भी किया आंदोलन को संबोधित

भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी शीला तिवारी ने कहा कि यह सरकार शराब में पैसे उडा रही है। शराबबंदी का सिर्फ वादा था जो कि पुर्ण रूप से दिखावा था। कोरोना काल में जहां मोदी जी ने घर घर गांव गांव चावल भेजा, वैक्सीन लगाया तो वहीं कांग्रेस के इस सरकार ने घर शराब की होम डीलीवरी कराई। इस सरकार को चुल्लु भर पानी में डुब मरना चाहिए। जांजगीर में घटी हुई घटना में इस सरकार ने धृतराष्ट्र की भुमिका निभाई है। भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी ने और भी कई मुद्दों को मंच के माध्यम से जनता के समक्ष रखा।

वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदनी वर्मा ने सभी मंडलों से आए हुए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कांग्रेस सरकार को आडे़ हांथो लिया। नंदनी वर्मा ने कहा कि 36 वायदों के साथ यह सरकार सत्ता में आयी थी। गंगा जल जैसे पवित्र जल को हांथ में लेकर शराबबंदी की कसम खायी थी लेकिन आज पांच साल होने को आ गए, आज तक इस सरकार ने शराबबंदी नही की। जांजगीर की घटना ने महिला वर्ग को मानसिक तौर पर तोड़कर रख दिया है लेकिन यह गुंगी बहरी सरकार अब निरंकुश हो चुकी है। प्रदेश में शराबखोरी की वजह से आए दिन बडी घटनांए हो रही है। आने वाले दिनों में इस निकम्मी और भ्रष्ट्र सरकार का जाना तय है।

महिला मोर्चा नगर मंडल ने किया आभार ज्ञापित

जिला मुख्यालय में हुए आंदोलन के विषय में सारंगढ़ महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रानी केशरवानी ने सभी मंडलों से आए हुए महिला कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया और साधुवाद प्रेषित किया। महिला मोर्चा के अलावा भाजपा मंडल, युवा मोर्चा समेत सभी मोर्चो से कार्यकर्तागणों की उपस्थिति रही। धरना प्रदर्शन के पश्चात रैली की रूप में आबकारी विभाग घेराव, तालाबंदी कार्यक्रम पुर्ण होने के बाद सभी मंडलों से आए हुए महिला कार्यकर्ताओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने सभी को आभार ज्ञापित करते हुए आने वाले दिनों में शराब बंदी के संदर्भ में जमीनी लड़ाई लडने की बात कही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button