
नव नियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र नायक व जिपं. सदस्य अजय जवाहर नायक ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
बरमकेला;- आज दिनाँक 26.11.24 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे सेवा सहकारी मर्यादित लोधिया पंजीकृत 353 मे आज धान खरीदी की बोहनी हुआ जिसमें 10 किसानों से लगभग 373.20 क्विंटल धान खरीदी की गई।

उक्त लोधिया सोसायटी मे नव नियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र नायक व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय जवाहर नायक प्रभारी प्रबंधक मिंकेतन डनसेना फड़ प्रभारी सुमित पटेल कंप्यूटर ऑपरेटर सरोज पंडा बरदाना प्रभारी लकेश्वर साहू प्रेम बंजारा जीतराम चौहान श्यामा एक्का शिवचरण बारेठ कृषक गण महेंद्र नायक महेंद्र पटेल गणेश पटेल रामकुमार पटेल चिंता पटेल नारायण पटेल रमेश पटेल चंद्रशेखर पाणिग्रही प्रमोद पाणिग्रही सदस्य गण उपस्थित जन के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया और मिठाई बांट कर खुशिया जाहिर किया गया ।
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी को जो लक्ष्य रखा है उसी तारतम्य मे आज लोधिया मे भी खरीदी प्रारंभ करते हुए आज सात किसानों के द्वारा टोकन काटे किसानों ने आवक लेकर मंडी मे धान लाये और निम्न किसान द्वारा कई क्विंटल धान की खरीदी का शुभारंभ किया गया।

पढ़िए क्या कहते है नव नियुक्त अध्यक्ष
अभी अभी नया मंडी अध्यक्ष बने जितेंद्र नायक ने बताया की धान खरीदी मे किसी प्रकार की गड़बड़ी नही होगी न ही किसानों को किसी भी प्रकार के परेशानी होगी शासन के द्वारा जो धान खरीदी का लक्ष्य है उसको सुचारु रूप से सभी के सहयोग से धान खरीदी मे किसी प्रकार के व्यवधान नही होगा और सभी का ध्यान रखा जायेगा।
नायक ने कहा की किसी भी प्रकार के स्टॉफ व किसानों के द्वारा लापरवाही नही होगा टोकन कटाई आवक स्टेक गिनती धान के रखरखाव मे अव्यवस्था नही होगा सभी का ध्यान रखा जायेगा।
आज के धान खरीदी की बोहनी कार्यक्रम मे वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र नायक प्रभारी प्रबंधक मिंकेतन डनसेना फड़ प्रभारी सुमित पटेल कंप्यूटर ऑपरेटर सरोज पांडा बरदाना प्रभारी लकेश्वर साहू प्रेम बंजारा जीतराम चौहान श्यामा एक्का शिवचरण बारेठ कृषक गण महेंद्र नायक महेंद्र पटेल गणेश पटेल रामकुमार पटेल चिंता पटेल नारायण पटेल रमेश पटेल चंद्रशेखर पाणिग्रही प्रमोद पाणिग्रही व हमाल इत्यादि भारी संख्या मे मौजूद थे।






