
रायगढ़:- यूं तो प्रदेशभर में चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो चूका है और रायगढ़ विधानसभा सीट का चुनाव दिनों दिन दिलचस्प होते जा रहा है क्योंकि किसी भी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता को यह उम्मीद रहती है कि पार्टी उन्हें उनके जनाधार के अनुसार पार्टी पद से नवाजे और समय आने पर पार्टी से टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दे लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया जा रहा है यह बात सर्वविदित है जिससे नाराज होकर पार्टी के पुराने व दमदार नेताओं ने बगावत का रास्ता चुन लिया है। यहां यह बताना लाजमी होगा है कि इस बार कांग्रेस से बागी होकर चुनाव मैदान में शंकरलाल अग्रवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। गोबरसिंहा शक्ति केंद्र के वरिष्ठ एवं कर्मठ और जुझारू नेता मेघनाथ बरेठ से प्राप्त जानकारी अनुसार कल दिनांक 30 अक्टूबर सोमवार को अपने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विशाल और शक्तिप्रदर्शन रैली के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे।






