Uncategorized

लापता युवती की भेलवाटिकरा पहाड़ में कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़/सुधीर चौहान:- आज एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जिसमें महीनों से लापता युवती की पहाड़ में कंकाल मिली है, कंकाल मिलने की जानकारी पर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है! सुबह 10:00 बजे के आसपास ग्राम भेलवाटिकरा के पहाड़ में कंकाल मिलने की जानकारी पाकर जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पहुंचकर चक्रधर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मानव कंकाल बरामद किया है, कंकाल के पास ही एक मोबाईल और कपड़ा पड़ा हुआ था जिसे देखते ही परिजनों ने उसकी पहचान 19 सितंबर से लापता 16 वर्षीय शालिनी चौहान के रूप में की। परिजनों ने मोबाईल और कपड़े को देखते ही परिजनों ने पहचान लिया और बताया कि यह हड्डियां, कपड़े और मोबाईल शालिनी चौहान के ही है। मृतका के चाचा के अनुसार शालिनी 19 सितंबर से लापता थी जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी और वे अपने स्तर पर उसकी खोजबीन में लगे हुए थे, आज मानव कंकाल मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में आगे की जांच प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी है!

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button