राजनीतिसामाजिक

मोदी सरकार से देश की जनता अब हो चुकी तंग, कर्नाटक जीत की यही है सत्यता – गनपत चौहान

बरौद कालरी:- देश की जनता को पन्द्रह लाख रुपए देने,अच्छे दिनों का वादा,सबका साथ सबका विकास और दो करोड़ बेरोजगारों को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा कर चुनाव में प्रचंड मतो से जीत कर गत नौ वर्षो से कुंडली मारे बैठी केंद्र की मोदी सरकार मौजूदा समय तक एक भी वादा को पूरा नहीं कर पाई है बल्कि अपने कार्यकाल में अपने चहेते उद्योगपतियों को देश के महत्वपूर्ण स्थलों,संयंत्रों, रेलवे, बंदरगाहों, हवाई अड्डो तक को उनको बेच डाली देश में बेरोजगारी महंगाई से देश की जनता और मोदी के झूठे वादों से देश की जनता तंग आ चुकी है अब हिमांचलप्रदेश और कर्नाटक के रास्ते आगामी वर्ष होने वाले संसदीय चुनाव में इस सरकार की कारगुजारीयों की वजह से बेदखल कराने के लिए मन बना चुकी है यह कहना श्रम संगठन साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस इंटक केंद्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष गनपत चौहान का है |


उन्होंने यह भी कहा कि आगामी संसदीय चुनाव में यदि पुनः देश की जनता मोदी के चेहरे को ही देखकर चुनती है तब देश का विकास नहीं विनाश ही होगा जिस तरह उन्होंने अपने चहेते उद्योगपतियों के हाथों आधे देश को गिरवी रख दी अब आने वाले और पांच सालों में पूरा देश ही बेच दी जाएगी,देश की जनता अब मोदी की चाल चरित्र और चेहरे और उनकी मानसिकता को समझ कर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक से सोच समझकर मतदान करने लगी है परिणाम स्वरूप मोदी,अमित शाह और नड्डा साहबों की तिकड़ी वीर हनुमान का सहारा लेने पर भी उन्हें संजीवनी बुटी सुंघने को नहीं मिली अब वे अपने ही कार्यकर्ताओं के सामने चेहरा दिखलाने के लायक भी नहीं रहे वास्तविकता यह भी है कि भाजपा के बुद्धिजीवी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मोदी की कार्यशैली और झूठे भाषणों से तंग आ चुके है,पर्दे के पीछे से वे भी चाहते है कि अब वे लालकृष्ण आडवाणी की भांति मार्गदर्शक मंडल में रहे |

कर्नाटक भाजपा सरकार से पारित फैक्ट्रीज विधेयक से कर्मी भी थे खफ़ा

इंटक के वरिष्ठ मजदूर नेता बतलाते हैं कि देश में आजादी के समय से बनी कर्मचारियों के 44 श्रम कानूनों को मोदी सरकार द्वारा अपने चहेते उद्योगपतियों के सुविधाओं के अनुरूप चार लेबर कोर्ड में बदलकर कानून बना दिया जिससे देश के करोड़ों कर्मचारियों को नागवार गुजर रहा है कर्नाटक में भाजपा की सरकार द्वारा एक कदम और आगे बढ़ कर फैक्ट्रीज (कर्नाटक संशोधन) विधेयक 2023 गत 24 फरवरी को विधानसभा में बगैर विपक्ष को विश्वास में लिए बिना बहस के यह कानून एकतरफा मनमाने ढंग से पारित कर दिया गया इसलिए कर्नाटक की लाखों कर्मचारियों और श्रमिकों ने भाजपा को वोट नहीं दिया !

भारत जोड़ो यात्रा व छत्तीसगढ़िया मॉडल से भी हुआ मार्ग प्रशस्त

महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक रही इस यात्रा की सफलता और कड़कड़ाती ठंड में भी पैंट और टीशर्ट पहनकर देश-दुनिया के लोगों को अचंभित करने वाली बात देश की जनता ने सर आंखों पर लिया है जिसका लाभ कर्नाटक में मिला है और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस तरह हिमांचल प्रदेश और कर्नाटक में छत्तीसगढ़िया मॉडल को समझाने का प्रयास किया वहां के मतदाताओं ने भी छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया जैसे बनने और यहां की सरकार जिस तरह आम लोगों के हितों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है उसी इच्छाशक्ति से भी लोगों ने कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का ही परिणाम है !

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button