शिक्षासामाजिक

जानकी कॉलेज के अरूण कुमार चौहान जिला स्तरीय लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सक्ति में हुए सम्मानित

रायगढ़। श्याम शिक्षा महाविद्यालय ऋषभ तीर्थ गूंजी सक्ति में आयोजित जिला स्तरीय11 दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन बौद्धिक एवं साहित्यिक,खेलकूद प्रतियोगितासत्र 2023- 24 का आयोजन दिनांक 8 से19 जनवरी तक किया गया। दिनांक 17 जनवरी को लंबीकूद (पुरूष वर्ग ) खेल प्रतियोगिता में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा, रायगढ़ के बी ए प्रथम वर्ष केछात्र अरूण कुमार चौहान ने हिस्सा लिया जिसमें अरूण कुमार चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लंबी कूद पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अरूण कुमार चौहान को आयोजक महाविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र ,मेडल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा,डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी व क्रीड़ा प्रभारी प्रो अरूण कुमार गुप्ता एवं समस्त कॉलेज स्टॉफ ने बी ए प्रथम वर्ष के छात्र अरूण कुमार चौहान को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button