संगठनसम्मानसामाजिक

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में हुआ शानदार कवि सम्मलेन

बरमकेला:- “राष्ट्रीय सेवा योजना हा से स्कूल हिर्री के विशेष शिविर में हुआ कवि सम्मेलन ” हायर सेकेण्डरी स्कूल हिर्री के एनएसएस की “नशामुक्त समाज के लिए युवा” विषय पर विशेष शिविर बैगीनडीह (दर्रा भांठा) में बौद्धिक कार्यक्रम अंतर्गत कार्यक्रम प्रभारी कवि आ हेमचंद गढ़तिया जी के नेतृत्व में कुम्हारी(बरमकेला)के युवा कवि कमलेश यादव के संयोजन और संचालन में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के जाने माने गीतकार श्री लखन लाल राठौर”कौशल” जी ने देशभक्ति और नशामुक्ति के गीतों से सबको मंत्रमुग्ध किया वहीं वीर रस की उभरती कवयित्री नेहा ठेठवार “चिंगारी ” और ओज कवि जयंत यादव जी ने देश प्रेम व बेटियों के लिए संदेश परख पंक्तियों से सबको सराबोर किया वहीं हास्य के हस्ताक्षर चूड़ामणी और सुखदेव सिंह राठिया” बनगिहा जी ने श्रोताओं को खूब हंसाया और गुदगुदाया साथ में प्रेरक पंक्तियों के साथ काव्यपाठ किया । कार्यक्रम के पधारे श्रृंगार कवि आलोक डनसेना और त्रिनाथ राणा जी तथा कार्यक्रम प्रभारी श्री हेमचंद गढ़तीया जी ने संदेश परख शानदार काव्य पाठ किया तथा हास्य श्रृंगार की पंक्तियों के साथ कुम्हारी,बरमकेला के युवा कवि संचालक कमलेश यादव ने शानदार संचालन किया तथा एनएसएस के छात्रों की कर्मठता, अनुशासन को प्रेरणादायक बताया।
एनएसएस कैंप में बौद्धिक कार्यक्रम अंतर्गत कवि सम्मेलन अनोखा और शानदार रहा। राष्टीय सेवा योजना के विद्यार्थी, उपस्थित शिक्षक गण,प्राचार्य श्री रामसरण सिदार,पूर्व प्राचार्य श्री विशेश्वर नायक,श्री इजारदार सर जी,सहजपाली सरपंच प्रतिनिधि इजारदार जी, कांठीपाली सरपंच जी, जिला पंचायत सदस्य अजय नायक जी,सामाजिक कार्यकर्ता साहित्य प्रेमी ब्रजकिशोर नायक जी तथा ग्राम वासी बैगीनडीह(दर्रा भांठा) सभी ने कवि सम्मेलन की खुब सराहना की। साहित्य व कवि सम्मेलन को गांव गांव तक पहुंचाने की दिशा में प्रतिबद्ध कमलेश यादव के प्रयाशों का कार्यक्रम प्रभारी श्री हेमचंद गढ़तिया जी ने खूब सराहना की और नई पहल तथा एनएसएस शिविर में सफल कवि सम्मेलन के लिए कमलेश यादव एवम् सभी आगंतुक कवियों को बधाई दिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button