
बरमकेला:- बरमकेला ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डभरा के बेलटीकरी पारा में डॉ शक्राजित नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर चलाया जा रहा है।
जिसमें छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष रतन शर्मा की अगुवाई में उनकी टीम राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में पहुंची। जहा बच्चों को स्कूली बच्चों को बैग वितरण किया गया। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सुनील अग्रवाल (उपाध्यक्ष चेंबर) संतोष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल प्रशांत साहू आदि चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकर्ता व सदस्यों ने शिविर में भाग लिए।






