संगठन

कोटवार संघ का धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित सम्मेलन हुआ संपन्न,पदाधिकारियों का किया गया चयन


रायगढ़/सुधीर चौहान:- जिले के तहसील धर्मजयगढ़ के दशहरा मैदान पर कोटवारों का सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें छाल ,कापु और धर्मजयगढ़ क्षेत्र के कोटवार भारी संख्या मे उपस्थित हुए, मनोहर लाल चौहान जिला उपाध्यक्ष सह प्रांतीय संगठन मंत्री रायगढ़/रायपुर के साथ खगेश्वर यादव,(स्वास्थ्य चिकित्सा ) संतोष कुमार अध्यक्ष छाल एवं चन्दन चौहान सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे , सम्मेलन का शुभारंभ प्रेम किशोर बाघ जिंदाबाद,, श्याम लाल चौहान जिंदाबाद, मनोहर भैया – जिंदाबाद और भुपेश है तो भरोसा है तो भरोसा है से नारो के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन केशव कोटवार ग्राम चल्हा ने की, संतोष कुमार चौहान अध्यक्ष द्वारा क्षेत्रीय भोगौलिक परिस्थितियों के अनुसार कोटवारों के जिवन स्तर पर शिक्षा और प्रशासनिक समस्याओं पर प्रकाश डाला गया, चन्दन चौहान द्वारा कोटवारों के वर्दी सिलाई की रकम, ऋतु अनुसार शासन आदेश पश्चात भी नही मिलने और आवंटित सेवा भूमियों पर अन्यों के कब्जे को रखा गया, तत्पश्चात मनोहर लाल चौहान ने संघ की एकजुटता पर बल दिए शिक्षा और परिवार कल्याण के साथ चारित्रिक उत्थान,मान सम्मान और गरिमामय जीवन यापन करने के साथ घोषणा पत्र अनुसार शासकीय नियमितिकरण पर अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में कोटवार साथियों से की गई वादा पर भुपेश बघेल के सरकार पर भरोसा जताया गया।



पदाधिकारियों का किया गया चयन

बदलते हुए परिवेश अनुसार क्षेत्र के होनहार सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता मुकेश कुमार चौहान को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गोपाल दास , सचिव निरंजन, कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम, महामंत्री केशव संगठन मंत्री मया दास एवं मनोज कुमार तो महिला मोर्चा से श्रीमती मायावती चौहान एवं श्रीमती – फगनी तथा प्रमुख सलाहकार कृतन, संगठन सलाहकार गैस राम, उमेन, लखन, राशि को चयनित किए। चयन प्रक्रिया से संगठन में नया काफी उत्साह देखने को मिला है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button