कानूनक्राइम

पुलिस चौकी रैरूमा खुर्द में पदस्थ प्रधान आरक्षक संजय यादव के परत दर परत खुल रहे कारनामे

रायगढ़-धरमजयगढ़ :- जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के वनांचल क्षेत्र रैरूमा चौंकी क्षेत्र ढोंढागाँव और रैरुमाखुर्द के ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक संजय के ऊपर अवैध उगाही के लगाए गंभीर आरोप?… पीड़ित ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लेकर दोपहर लगभग 4:00 बजे के आसपास पहुंचे थे वही कुछ देर इंतजार करने के बाद पुलिस अधीक्षक ना होने की स्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की है।

मामला गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती बताने की बात कही गई तत्पश्चात लगभग 2 घंटे इंतजार करने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए जिसके बाद हम लोग सर से मिलकर आप बीती बताएं पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने के आश्वासन दिए हैं!


पहले आवेदन में प्रार्थी ने बताया कि प्रार्थी के निर्दोष होने उपरांत भी प्रार्थी के नाम से वाहन एच एफ़ डिलक्स का अपराध प्रकरण प्रधान आरक्षक संजय यादव क्र. 436 बनाकर प्रार्थी से 10 हजार रूपये की मांग कर 5000/- नगद प्राप्त करने उपरांत भी बचत रकम 5000/- के बदले प्रार्थी से बकरे की मांग करने व प्रार्थी द्वारा न दिये जाने से प्रार्थी के वाहन को आरसी बुक को गलत ढंग से रखने को लेकर प्रधान आरक्षक पर उचित कार्यवाही करने की बात लिखी गयी है।


वहीं दूसरे आवेदन में प्रार्थी ने प्रधान आरक्षक पर आरोप लगाते हुए बताया कि पिता महेश चक्रधारी का पता सानी कराये जाने तथा इस संबंध में मेरे द्वारा पतासाजी खोजबिन के संबंध में चौकी रैरुमाखुर्द के प्रधान आरक्षक संजय यादव को खोज बिन करने हेतु 25000/-रूपये मेरे से जमा कराया 5/2/2023 को जमा कराया गया और आज पर्यन्त तक मेरे पिता की पता साजी नही किया गया है और किसी प्रकार से कार्यवाही भी नहीं किया गया है जिससे परिवार काफी परेशान होने की बात लिखी गयी है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button