कानून

कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने मंडी परिसर में निर्वाचन कार्यों का किया निरीक्षण

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 नवंबर 2023 / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी द्वारा विधानसभा निर्वाचन कार्यों की व्यवस्था के संबंध में कृषि मंडी परिसर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने इस दौरान निर्वाचन कार्यों की अद्यतन जानकारी ली एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर द्वारा मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था, मतदान सामग्री वापसी की व्यवस्था, मतगणना स्थल तक पहुंच मार्ग, बिजली व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्शन, पेयजल सुविधा, शौचालय, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं, विधानसभावार आगमन, निकासी तथा पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य कार्याें का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button