सामाजिककांग्रेसकानूनराजनीति

दीपक बैज आज मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा में होंगे शामिल

सारंगढ़ / केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को बदलकर विकसित भारत जी राम जी कानून ला कर भाजपा सिर्फ नाम परिवर्तन किया है। मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम से राष्ट पिता महात्मा गांधी जी का नाम हटाना योजना की मूल भावना पर चोट है।यह देश की हर नागरिक का अपमान किया गया है। जिससे लेकर पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी विरोध करते हुए रोड में उतर चुकी है। और मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गांव गांव पदयात्रा कर ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ बिलाईगढ़ द्वारा 28 जनवरी को जिले के ग्राम बहलीडीह,लामीपाली, सेमीकोट,चिंगरीडीह तथा पिकरीपाली में पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज इस कार्यक्रम में शामिल होकर पदयात्रा कर ग्रामीणों के बीच पहुंचेगे।औऱ भाजपा सरकार के द्वारा मजदूरों के साथ अन्याय किया रहा है। उसको ग्रामीणों के बीच रखेगें। सारंगढ़ बिलाईगढ़
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा में जिले के समस्त मनरेगा कर्मी ,ग्रामीण एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button