संगठनसामाजिक

रायगढ़ जिला टेलर मालिक कल्याण संघ के कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ

रायगढ़ जिला टेलर मालिक कल्याण संघ के कार्यालय का शुभारंभ रविवार शाम 5:00 बजे यूनियन अध्यक्ष दयानंद पटनायक श्री सुरेंद्र बंसल बजरंग पटेल बबलू साहू सुशील अग्रवाल संजय सिंघानिया,पल्लू(संजय),एवं अन्य यूनियन के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया उक्त अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष दयानंद पटनायक ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यंत ही हर्ष का विषय है कि हमारे बहुप्रतीक्षित आवश्यकता यूनियन कार्यालय की थी जिसे सभी सदस्यों के सहयोग से आज हम शुरू कर रहे हैं यह हमारे लिए बहुत ही खुशी का क्षण है।

बजरंग पटेल ने अपने संबोधन में प्रत्येक सदस्यों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया वही तमनार इकाई के अध्यक्ष बबलू साहू ने अपने ओजस्वी भाषण में तमनार से संचालित खदानों से किसी भी ट्रांसपोर्ट द्वारा यूनियन भाड़ में कार्य करने पर घोर आपत्ति जताई एवं साथी यूनियन के सदस्यों को भी कहा कि आप कम भाड़े में गाड़ी बिल्कुल भी ना लगाएं। यूनियन के ऊर्जावान सदस्य संजीव दुबे ने उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में यूनियन के सभी सदस्यों को संबोधित किया। खास गुप्त गरिमा और उन अवसर पर लगभग 200 गाड़ी मालिकों की उपस्थिति से पंडाल खचाखच भरा हुआ था और सभी ने शपथ पूर्वक यूनियन के लिए पूरी ईमानदारी और कम बारे में किसी भी प्रकार का परिवहन कार्य न करने का संकल्प लिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button