
सरिया: NSUI सरिया द्वारा आज शासकीय कॉलेज सरिया में प्रोफेसर के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। NSUI के छात्रों का कहना है कि छात्रों द्वारा कई बार शिकायत आया था कि प्रोफेसर महाविद्यालय में शराब पीकर आते है और छात्र-छात्राओं से गाली गलौच करता है। कई बार छात्र-छात्राओं व NSUI के द्वारा प्राचार्य को मौखिक रूप से इस विषय मे शिकायत किया गया था। किन्तु इस पर कोई कार्यवाही नही किया गया था।

जिसमे दिनांक 09/12/2023 दिन शनिवार को शिकायत आया कि प्रोफेसर द्वारा शराब पीकर क्लास रूम में छात्रा से गाली गलौच किया गया था। जिसमे NSUI ने सरिया कॉलेज में प्रदर्शन कर माँग किया गया कि तत्काल प्रोफेसर को इस सरिया कॉलेज से हटा कर सरिया कॉलेज में अन्य प्रोफेसर को लाया जाए। जिसमें प्राचार्य व NSUI, छात्रों द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रोफेसर के ऊपर कार्यवाही न चाहते हुए प्रोफेसर को सरिया कॉलेज से हटा कर बरमकेला कॉलेज में अस्थायी रूप से व्यवस्था में किया जाएगा व प्राचार्य द्वारा आश्वासन दिया गया कि सरिया कॉलेज के लिए जल्द से जल्द प्रोफेसर का अस्थायी रूप से व्यवस्था किया जाएगा।






