
सारंगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश पटेल के गृह ग्राम भड़ीसार में उनकी माताजी स्वर्गीय लौंगमती पटेल की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पंचम दिवस श्री कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा आयोग सदस्य,अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायगढ़ ग्रामीण,
गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,श्याम सुंदर रात्रे
,राजकमल अग्रवाल जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, महेंद्र गुप्ता राजीव मितान क्लब विधानसभा समन्वयक, रमेश खूंटे अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष ने शामिल होकर व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया एवं कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बने इस अवसर पर श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने पटेल परिवार द्वारा स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आमंत्रण के लिए आभार प्रकट करते हुए बधाई और शुभकामना दिए और भगवान राधा कृष्ण से सभी के लिए मंगल कामना करते हुए उपस्थित भक्तजनों से आशीर्वाद ली इस अवसर पर समस्त आयोजन परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासी व कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।






